फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस 2020: इन सात अभिनेताओं ने बदला बॉलीवुड, टाइगर श्रॉफ ने रचा है इतिहास

Sat, 11 Jan 2020 06:17 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Youth Day 2020: बॉलवुड के युवा अभिनेता - फोटो : अमर उजाला
12 जनवरी 1863 को कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है, आज हर क्षेत्र में युवाओं का बोलबाला देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे युवा चेहरों के बारे में जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अपना नाम बनाया और आज कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। वहीं इन अभिनेताओं ने कई ऐसी फिल्में भी बॉलीवुड के नाम की जिनके बारे में कभी सोचना भी नामुमकिन सा लगता था। इन अभिनेताओं को बदलते बॉलीवुड का चेहरा भी कहा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह
डेब्यू फिल्म: बैंड बाजा बारात
साल: 2010

रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने काफी कम वक्त में ही अपना एक अलग और बड़ा मुकाम बना लिया है। आज के वक्त में रणवीर सिंह न सिर्फ अपनी जोरदार एक्टिंग बल्कि साथ ही साथ अपने अजीबोगरीब पहनावे के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि इन दोनों बातों के साथ ही जो बात रणवीर को सुपरस्टार बनाती है वो है, अपने फैंस के लिए उनका प्यार। सोशल मीडिया से लेकर आम जीवन तक में, रणवीर अपने फैंस के लिए प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।  बता दें कि रणवीर सिंह ने साल 2010 में बैंड बाजा बारात के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म के साथ ही रणवीर सभी के दिलों में बस गए थे, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रणवीर की अपकमिंग फिल्म 83 है, जिसमें वो कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान खुराना
डेब्यू फिल्म: विकी डोनर
साल: 2012

आयुष्मान खुराना ने पहली फिल्म से ही ये जाहिर कर दिया था कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। आयुष्मान ने 2012 में फिल्म 'विकी डोनर' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद आयुष्मान ने मसाला फिल्म से अधिक जरा हटकर फिल्मों पर फोकस किया और आज आयुष्मान कामयाब एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। विकी डोनर के अलावा शुभ मंगल सावधान, बाला और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों से आयुष्मान ने खुद को हर बार साबित किया है। बता दें कि आयुष्मान के खाते में कई अवॉर्ड्स भी हैं, जिसमें नेशनल अवॉर्ड भी शामिल है। आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' है। 

4 of 8
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
वरुण धवन
डेब्यू फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर
साल: 2012

साल 2012 में वरुण धवन ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे। इसके बाद मैं तेरा हीरो, हंपटी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, अक्टूबर, बदरीनाथ की दुल्हनिया सहित कई फिल्मों में वरुण ने अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया। अपने सात साल के फिल्मी करियर में वरुण ने न सिर्फ एक्शन और डांस किया बल्कि बेहतरीन अभिनय से भी सभी का दिल जीता। बता दें कि वरुण की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी है। फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा और नोरा फतेही मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वैसे काफी कम लोग इस बात को जानते हैं कि साल 2010 में बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर को फिल्म 'माई नेम इज खान' में असिस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 8
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर
डेब्यू फिल्म: सांवरिया
साल: 2007

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं रणबीर कपूर।  रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे सितारे हैं जो फिल्मों के साथ ही साथ अपनी लव लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में रहते हैं। रणबीर कपूर का कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है। रणबीर ने साल 2007 में फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई लेकिन रणबीर ने लोगों का दिल जीत लिया। बात रणबीर की एक्टिंग की करें तो बर्फी, तमाशा और रॉकस्टार जैसी कई फिल्मों से रणबीर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। वैसे बता दें कि रणबीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑफिशियली मौजूद नहीं हैं। बात रणबीर के फिल्मी करियर की करें तो उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है। फिल्म में रणबीर के साथ ही साथ आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
राजकुमार राव
डेब्यू फिल्म: लव सेक्स और धोखा
साल: 2010

राजकुमार राव बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल है जिनकी मेहनत का रंग लंबे वक्त के बाद निखर कर आया। राजकुमार ने साल 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि न ही फिल्म को सफलता मिली और न ही राजकुमार किसी की नजरों में आए। लेकिन राजकुमार ने हार नहीं मानी और धीरे धीरे उन्हें पहचान मिलने लगी। स्त्री, शाहिद, ओमार्टा और न्यूटन सहित कई फिल्मों से राजकुमार ने सभी का दिल जीता है। बता दें कि राजकुमार जल्दी ही फिल्म शिमला मिर्च में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
विकी कौशल - फोटो : अमर उजाला
विकी कौशल
डेब्यू फिल्म: मसान
साल: 2015

विकी कौशल का सिनेमा से पुराना नाता रहा है। दरअसल काफी कम लोग इस बात को जानते हैं कि विकी कौशल फेमस स्टंट डायरेक्टर श्याम कौशल के बेटे हैं। विकी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप को असिस्ट किया है। वहीं वो कुछ फिल्मों में साइड रोल में भी नजर आए, लेकिन बतौर मुख्य किरदार विकी कौशल के फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म मसान से हुई। मसान से विकी ने अपनी मासूमियत  से जहां सभी का दिल जीता तो वहीं किरदार में कुछ ऐसे जान डाली की हर किसी की जुबां पर चढ़ गए। साल 2019 विकी कौशल के फिल्मी करियर के लिए काफी खास रहा। 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने उन्हें हीरो बना दिया। बात विकी की अपकमिंग फिल्मों की करें तो भूत और सरदार उधम सिंह की बायोपिक अपकमिंग लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन

8 of 8
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ
डेब्यू फिल्म: हीरोपंती
साल: 2014
 
साल 2014 में जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में टाइगर का जबरदस्त डांस और एक्शन स्टाइल देखने को मिला। वहीं फिल्म के डायलॉग्स भी लोगों को काफी पसंद आए। लेकिन इन सब के बाद भी टाइगर दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आए। लेकिन साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म बागी ने टाइगर के करियर को एक नई उड़ान दी। हालांकि इसके बाद भी टाइगर को सफल एक्टर्स में नहीं गिना जाता था। लेकिन बागी 2 में टाइगर के लुक बदलने के साथ ही उनकी किस्मत भी बदल गई। बता दें कि साल 2019 में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक की फिल्म वॉर ने बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ली थी। वहीं अब टाइगर जल्दी ही बागी 3 में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें