फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस 2020: इन एक्ट्रेसेस ने बदला बॉलीवुड, इस अभिनेत्री की हर फिल्म है 100 करोड़ी

Sat, 11 Jan 2020 06:16 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Youth Day 2020: बॉलवुड के युवा अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज देश की तरक्की में युवा का अहम योगदान है। क्षेत्र कोई भी हो, लेकिन युवाओं का बोलबाला देखने को जरूर मिलता है। ऐसे में बॉलीवुड कैसे इससे अछूता रह सकता है। इस स्पेशल रिपोर्ट में हम आपको ऐसी युवा अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सिनेमा को एक नई राह दिखाई है और सफलता के नए आयाम हासिल किए हैं।
विज्ञापन

2 of 13
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण
डेब्यू फिल्म: ऐश्वर्या
साल: 2006

दीपिका पादुकोण ने साल 2006 में कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन दीपिका का बॉलीवुड डेब्यू शाहरुख खान के साथ साल 2007 में ओम शांति ओम से हुआ। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और दीपिका रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन दीपिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, इस फेम को बनाकर रखना और दीपिका इस कसौटी पर भी खरी उतरीं। पीकू, कॉकटेल, पद्मावत, चेन्नई एक्सप्रेस, तमाशा और लव आजकल जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी को साबित किया। वहीं दीपिका का सफर सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहा। दीपिका ने हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया है। वैसे बता दें कि दीपिका की अगली फिल्म छपाक है, जो हाल फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 13
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
आलिया भट्ट
डेब्यू फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर
साल: 2012

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता का नाम महेश भट्ट है, यानी आलिया भट्ट का सिनेमा से पुराना नाता है। कहने को तो आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन हकीकत कुछ और है। दरअसल आलिया भट्ट साल 1999 में फिल्म संघर्ष में भी बतौर बाल कलाकर नजर आ चुकी हैं। वैसे आलिया बतौर मुख्य कलाकार बॉलीवुड डेब्यू के बाद हर कसौटी पर खरी साबित हुई हैं। आलिया ने गली ब्वॉय, डियर जिंदगी, राजी और उड़ता पंजाब जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर साबित किया है। बता दें कि आलिय की अपकमिंग फिल्मों में ब्रह्मास्त्र और आरआरआर शामिल हैं।

4 of 13
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान
डेब्यू फिल्म: केदारनाथ
साल: 2018

बॉलीवुड की युवा जनरेशन में सारा अली खान एक ऐसा नाम है, जिन्होंने महज दो फिल्मों से ही टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। सारा ने साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन सारा महफिल लूटने में कामयाब हो गईं। केदारनाथ के बाद सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आईं। सिंबा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। बात सारा की अपकमिंग फिल्मों की करें तो कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म के साथ ही वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 भी कतार में है।
विज्ञापन

5 of 13
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला
अनन्या पांडे
डेब्यू फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
साल: 2019

अनन्या पांडे ने साल 2019 में ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन अनन्या कमाल कर गईं। 2019 में ही अनन्या की दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो रिलीज हुई। फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में थे। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई बल्कि एक बार फिर से अनन्या ने सभी को अपना दीवाना कर दिया। बात अनन्या की अपकमिंग फिल्मों की करें तो उनकी लिस्ट में ईशान खट्टर के साथ खाली पीली शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा कपूर
डेब्यू फिल्म: तीन पत्ती
साल: 2010

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म कब आई और कब चली गई, किसी को भी कुछ खास पता ही नहीं लग पाया। श्रद्धा को सफलता का स्वाद साल 2013 में आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म आशिकी से चखने को मिला। कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई की। फिल्म और फिल्म के म्यूजिक के साथ ही श्रद्धा को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। इसके बाद श्रद्धा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। श्रद्धा की हिट लिस्ट में छिछोर, बागी, स्त्री, एक विलेन और हसीना पारकर सही कई फिल्में शामिल हैं। वहीं बात श्रद्धा की अपकमिंग फिल्मों की करें तो श्रद्धा की अगली फिल्म वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3डी है।
विज्ञापन

7 of 13
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला
कटरीना कैफ
डेब्यू फिल्म: बूम
साल: 2003

बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कटरीना कैफ का बॉलीवुड डेब्यू साल 2003 में फिल्म बूम के साथ हुआ था। फिल्म के बारे में ही लोगों को साल 2005 के बाद पता लगा जब कटरीना फिल्म मैंने प्यार किया के बाद सभी की नजरों में आईं। कटरीना कैफ के फिल्मी करियर का बड़ा श्रेय सलमान खान को ही जाता है। कटरीना की हिट फिल्मों की बात करें तो भारत, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, जब तक है जान, वेलकम, राजनीति और रेस सहित कई फिल्में लिस्ट में शामिल हैं।

8 of 13
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला
तापसी पन्नू
डेब्यू फिल्म: झुम्मंडी नादम
साल: 2010

तापसी पन्नू ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगू फिल्म झुम्मंडी नादम से की थी। वहीं बॉलीवुड में पहली बार तापसी 2013 में फिल्म चश्मे बद्दूर में नजर आईं। हालांकि इस फिल्म से तापसी किसी भी नजरों में नहीं आईं, लेकिन तापसी ने हार नहीं मानी और कोशिश जारी रखी। धीरे धीरे तापसी की मेहनत बॉलीवुड में भी रंग लाने लगी  और उन्होंने पिंक, बदला, मुल्क, सूरमा, मिशन मंगल, जुड़वा 2, सांड की आंख और नाम शबाना सहित कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का दमखम दिखाया है। 

9 of 13
दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला
दिशा पाटनी
डेब्यू फिल्म: लोफर
साल: 2015

दिशा पाटनी बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी हर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। हालांकि दिशा के एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म लोफर से हुई थी। इसके बाद दिशा पाटी सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आईं। इसके बाद टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 2 और फिर सलमान खान के साथ भारत। तीनों ही बॉलीवुड फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। वहीं दिशा जैकी चैन के साथ भी हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुकी हैं। बात दिशा की अपकमिंग फिल्मों की करें तो आदित्य रॉय कपूर के साथ मलंग और सलमान खान के साथ राधे उनकी कतार में शामिल हैं।

10 of 13
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
भूमि पेडनेकर
डेब्यू फिल्म: दम लगा के हईशा
साल: 2015

साल 2015 में आयुष्मान खुराना की फिल्म दम लगा के हईशा रिलीज हुई थी। फिल्म में जहां आयुष्मान काफी पतले दुबले लग रहे थे तो वहीं फिल्म की अभिनेत्री काफी मोटी थीं। अभिनेत्री का नाम है भूमि पेडनेकर, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही सभी का दिल तो जीता लेकिन उस वक्त किसी ने ये न सोचा था कि भूमि सिनेमा के लिए लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगी। फिल्म के हिट साबित होने के बाद ही भूमि ने खुद फिटनेस में जुट गईं और कुछ वक्त के बाद ही उनको पहचानना नामुमकिन सा लगने लगा। इसके बाद भूमि की फिल्मों से समझ आने लगा कि खुद को फिल्मों के किरदार के मुताबिक ढालना ही भूमि की यूएसपी है। भूमि की हिट लिस्ट में शुभ मंगल सावधान, टॉयलेट एक प्रेम कथा, सांड की आंख, बाला, पति पत्नी और वो सहित कई फिल्में शामिल हैं। वहीं भूमि जल्दी ही फिल्म भूत और शुभ मंगल और ज्यादा सावधान में नजर आएंगी।

11 of 13
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
कियारा आडवाणी
डेब्यू फिल्म: फगली
साल: 2014

कियारा आडवाणी ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन कियारा की जर्नी शुरू हो गई। इसके बाद कियारा धीरे धीरे अपने फिल्मों के दमखम पर लोगों के दिल में जगह बनाने लगीं और आखिरकार कियारा को फिल्म कबीर सिंह से फेम मिला। कियारा की हिट लिस्ट में लस्ट स्टोरीज, एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और गुड न्यूज शामिल हैं। वहीं जल्दी ही वो भूल भुलैया 2 और लक्ष्मी बॉम्ब में भी नजर आएंगी।

12 of 13
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
कंगना रनौत
डेब्यू फिल्म: गैंगस्टर
साल: 2006

कंगना रनौत ने इमरान हाशमी के साथ साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। कंगना ने डेब्यू के साथ ही अपनी अदाकारी से ये साबित कर दिया था कि आने वाले वक्त में उनका सिक्का चलेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। कंगना ने लीग से हटकर अपनी ही तरीके की फिल्में की और सफलता का स्वाद चखा। कंगना क्वीन, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी, तनु वेड्स मनु, फैशन, काइट्स, सिमरन और रिवॉल्वर रानी जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। बता दें कि कंगना जल्दी ही फिल्म पंगा और थलाइवी में नजर आएंगी।
विज्ञापन

13 of 13
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका चोपड़ा
डेब्यू फिल्म: द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई
साल: 2003

प्रियंका चोपड़ा साल 2003 में फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई के साथ बॉलीवुड में नजर आईं थीं। हालांकि इससे पहले प्रियंका 2002 में तेलुगू फिल्म में भी काम कर चुकी थीं। सनी देओल के साथ प्रियंका की पहली बॉलीवुड फिल्म  कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन 2004 में रिलीज हुई फिल्म ऐतराज ने प्रियंका के लिए सफलता के दरवाजे खोल दिए। दीपिका ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी हिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में मैरी कॉम, बर्फी, गुंडे, डॉन, फैशन, कृष, अग्निपथ और दिल धड़कने दो सहित कई फिल्में शामिल हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें