फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मन्नत’ के बाहर इस युवक ने दिया धरना, बोला- ‘मैं शाहरुख की फिल्म का डायरेक्टर बनना चाहता हूं!’

Mon, 11 Jan 2021 09:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ अगर आपने न भी देखी हो तो भी ऐसे प्रशंसकों को तो जानते ही होंगे, जो अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने के लिए क्या कुछ नहीं कर गुजरते। ताजा किस्सा यहां मुंबई में सामने आया है। जयंत सीगे नाम का एक शख्स बंगलुरु से आकर मुंबई में शाहरुख खान के घर के बाहर कई दिन तक इसलिए धरना दिए बैठा रहा कि उसे अपने इस चहेते सितारे के साथ एक फिल्म बनानी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
वर्ष 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में खुद शाहरुख खान ने कहा है, 'कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उससे तुम्हें मिलाने की कोशिश में लग जाती है'। शाहरुख ने तो फिल्म में कहा है लेकिन उनके इस प्रशंसक ने शाहरुख के संवाद को गंभीरता से लिया और शाहरुख के साथ फिल्म में काम करने की आशा लेकर मुंबई चला आया। वह एक फिल्मकार है और उसकी चाह है कि वह एक फिल्म का निर्देशन करे जिसमें शाहरुख खान काम करें।
 
विज्ञापन

3 of 5
जयंत सीगे - फोटो : Twitter
जयंत ने अपना डेरा शाहरुख खान के घर के सामने डाला  और उनके पास एक फिल्म का विचार भी रहा। यहां तक कि जयंत ने अपनी फिल्म का एक पोस्टर भी बनाया जिसको लेकर वह मन्नत के सामने कई दिन मौजूद रहे। इस पोस्टर के बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी कि यह पोस्टर उन्होंने शाहरुख का एक इंटरव्यू देखने के बाद रातों रात बना लिया था। उस पोस्टर को बनाते हुए जयंत ने अपने आप से यह वादा किया कि वह शाहरुख के साथ किसी फिल्म पर काम जरूर करेंगे।
 

4 of 5
shahrukh khan car - फोटो : instagram
जयंत ने शाहरुख के पोस्टर पर अपने इस प्रोजेक्ट को नाम दिया है 'प्रोजेक्टएक्स'। शाहरुख के घर के सामने जयंत 31 दिसंबर 2020 की दोपहर से मौजूद रहे। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख तक पहुंचने की कोशिश करते रहे हैं। साथ ही उन्होंने शाहरुख के प्रशंसकों से गुजारिश भी की है कि वह उनकी मदद शाहरुख तक पहुंचने में करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
वैसे, शाहरुख ने वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जीरो' करने के बाद अपने लिए किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की। तब से वह देश भर के जाने-माने फिल्मकारों से कहानियां सुनते रहे और लगातार नकारते रहे। आजकल वह यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके खुद शाहरुख भी इस बात का एलान कर चुके हैं कि वह इस साल बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

पढ़ें: वायरल हुईं प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटोज, हर तस्वीर में दिखा देसी गर्ल का अलग अंदाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें