बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस का डंका विदेशों में भी बज रहा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के साथ ही प्रियंका अपने शानदार स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस बीच प्रियंका के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गए हैं।