द कश्मीर फाइल्स की चर्चा इन दिनों देश के हर कोने में हो रही है। साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 200 करोड़ से ज्यादा जुटा चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बीजेपी शासित कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इनमें यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा और गोवा शामिल हैं।