फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार की तीसरी बीवी थी ये एक्ट्रेस, दो साल में ही शादी तोड़ मिथुन चक्रवर्ती से कर ली थी शादी

Wed, 11 Dec 2019 08:07 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
yogita bali - फोटो : social media
योगिता बाली 70 और 80 के दशक की ऐसी हीरोइन थीं जिनके ना सिर्फ काम से सभी प्रभावित थे बल्कि उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने थे। किशोर कुमार तक इस हीरोइन के प्यार में पड़ गए थे। जानते हैं आज ये हीरोइन कहां है और क्या कर रही है ?योगिता बाली को करियर में वो सब मिला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी ।
 
विज्ञापन

2 of 6
yogita bali - फोटो : Social Media
योगिता को डेब्यू फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे स्टार का साथ मिला । फिर उस दौर के सुपरस्टार रहे शत्रुघ्न सिन्हा, देव आनंद और संजीव कुमार के साथ भी योगिता बाली ने काम किया। लेकिन उनकी जिंदगी में जैसे ही किशोर कुमार की एंट्री हुई मानो सब कुछ बदल गया। 
विज्ञापन

3 of 6
Kishore Kumar and Yogita Bali - फोटो : Social Media
किशोर कुमार के साथ योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया जिन्हें खूब सराहा गया। काम करने के दौरान ही वो किशोर कुमार को अपना दिल दे बैठीं। योगिता बाली ने जल्द ही किशोर कुमार से शादी भी कर ली। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन धीरे-धीरे किशोर कुमार और योगिता बाली के बीच अनबन की खबरें आने लगीं । 

4 of 6
yogita bali - फोटो : Social Media
फिर वो वक्त आ गया जब दोनों अलग हो गए। किशोर कुमार के साथ योगिता बाली की शादी सिर्फ दो साल ही चली। एक इंटरव्यू में किशोर कुमार ने बताया था कि योगिता बाली के साथ उनकी शादी सिर्फ एक मजाक थी क्योंकि योगिता बाली अपनी मां को लेकर ज्यादा पजेसिव थीं और शादी को उन्होंने कभी गंभीरता से नहीं लिया ।
विज्ञापन

5 of 6
Mithun Chakraborty - फोटो : Instagram
खैर, दोनों अलग हो गए पर शायद योगिता बाली को इसका जरा भी मलाल नहीं हुआ क्योंकि तलाक के एक साल बाद ही वो मिथुन चक्रवर्ती को अपना दिल दे बैठीं और उनसे शादी कर ली। खबर थी कि मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए ही योगिता बाली ने किशोर कुमार को तलाक दिया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mithun Chakraborty - फोटो : Social media
मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के बाद योगिता बाली ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। लेकिन 1989 में उन्होंने पूरी तरह से फिल्मों को अलविदा कह दिया। आज योगिता बाली बेशक रुपहले परदे पर नहीं दिखतीं लेकिन 2013 में आई फिल्म 'एनिमी' से वो प्रोड्यूसर बन गईं। अपनी इस फिल्म के जरिए योगिता बाली ने बेटे मिमोह चक्रवर्ती यानि महाअक्षय को लॉन्च किया। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह असफल रही।
 

Bigg Boss 13: अरहान खान की पोल खुलने के बाद रश्मि के भाई का बड़ा बयान, बोले- 'उन्हें घर में आने...'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें