फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogeeta Bali: रील लाइफ जैसी है योगिता बाली की रियल लाइफ, किशोर कुमार से तलाक और मिथुन चक्रवर्ती से शादी का सफर

Wed, 13 Aug 2025 07:17 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yogeeta Bali Happy Birthday: योगिता बाली 70 और 80 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर जानिए कुछ दिलचस्प किस्से....
 
विज्ञापन
1 of 6
योगिता बाली - फोटो : x
13 अगस्त 1952 को मुंबई में एक पंजाबी परिवार में जन्मी योगिता बाली की जिंदगी एक ऐसी कहानी है, जिसमें प्यार, तलाक, परिवार और फिल्मी दुनिया का मिश्रण है। आज वह अपने परिवार के साथ सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिल्मों की यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आज उनके 73वें जन्मदिन पर जानिए उनकी रील और रियल लाइफ के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
योगिता बाली - फोटो : अमर उजाला
फिल्म करियर
योगिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'परवाना' से की, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। उन्होंने अपने करियर में करीब 61 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 'नागिन', 'महबूबा', 'चाचा भतीजा', 'जानी दुश्मन' और 'राजतिलक' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, ज्यादातर फिल्मों में उन्हें सहायक भूमिकाएं ही मिलीं। 
विज्ञापन

3 of 6
योगिता बाली - फोटो : X
कई बड़े अभिनेताओं के साथ किया काम
योगिता ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, देव आनंद, संजीव कुमार और सुनील दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा की। 1979 में मिथुन चक्रवर्ती से शादी के बाद उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली और 1989 की फिल्म 'आखिरी बदला' उनके करियर की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया।

4 of 6
योगिता बाली - फोटो : X
पहले शादी और फिर तलाक
योगिता बाली की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने 1976 में मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार से शादी की, जो उनकी तीसरी पत्नी थीं। लेकिन यह शादी सिर्फ दो साल चली और 1978 में तलाक हो गया। इसके बाद 1979 में उन्होंने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से शादी की। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटे (महाक्षय, उषमय, नमाशी) और एक बेटी (दिशानी)। योगिता और मिथुन की शादी को 45 साल से ज्यादा हो चुके हैं और वे खुशी से साथ हैं। हालांकि, उनके रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव आए, खासकर जब मिथुन का नाम श्रीदेवी के साथ जुड़ा। लेकिन योगिता की वजह से मिथुन ने अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन

5 of 6
योगिता बाली - फोटो : X
आज की जिंदगी
योगिता ने फिल्मी चकाचौंध से दूरी बना ली और अब वह मुंबई के मड आइलैंड में अपने परिवार और 11 पालतू कुत्तों के साथ समय बिताती हैं। उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने बताया कि योगिता को अब लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है और वह अपने बच्चों की देखभाल में व्यस्त रहती हैं। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आती हैं। 2013 में उन्होंने 'एनिमी' नाम की फिल्म प्रोड्यूस की, जिसमें मिथुन और सुनील शेट्टी थे, लेकिन वह खुद सुर्खियों से दूर रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगिता बाली - फोटो : X
खूबसूरती का जलवा
योगिता जब बॉलीवुड में आई तो वह अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। उनकी बड़ी आंखें, लंबे बाल और प्यारी मुस्कान ने कई सितारों को उनका दीवाना बनाया। हालांकि, उम्र के साथ उनका लुक बदल गया है, लेकिन उनके प्रशंसकों में आज भी उनकी एक झलक पाने की चाहत बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें