हनी सिंह, शालिनी तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
शालिनी को बेड पर धक्का देकर चिल्लाने लगा कि 'यो यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती, तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना। साथ ही हनी सिंह ने कहा, मैं वैसे ही शादी को लेकर परेशान हूं मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था लेकिन तुमसे वादा किया था तो मुझे शादी करनी पड़ी। इतना बोलकर सिंह होटल के कमरे से बाहर निकलकर बाहर चले गए। इसके बाद लगभग दस-बारह घंटे बाद जब वो वापस आए तो शालिनी ने उससे कमरे में अकेला छोड़कर जाने का कारण पूछा तो हनी सिंह ने बड़ी बेरहमी से शालिनी की पिटाई की। इसके बाद से ही दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए।