फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय के बाद स्टेज पर वापसी करेंगे यो यो हनी सिंह, हिट होने के लिए बनाया ये खास प्लान

Tue, 24 Apr 2018 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीब 2 साल तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद हाल ही में रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'दिल चोरी साडा' गाने से वापसी की है। यह गाना उनके फैंस को काफी पसंद आया था। इस गाने के बाद हनी सिंह एक बार फिर से नए अंदाज में कमबैक करने को तैयार हैं। इस बात का खुलासा खुद हनी सिंह ने किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार हनी सिंह जल्द ही परदे पर वापसी करने वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए हनी सिंह ने कहा- मैं इन दिनों अपने नए गाने की रिकॉर्डिंग कर रहा हूं। मैं जल्द ही फिर से स्टेज पर हिट होने को तैयार हूं।' उन्होंने अपने नए गाने को लेकर कहा है- 'मेरे नए गाने का म्यूजिक मेरे पुराने गाने से मिलता-जुलता होगा।' 
विज्ञापन

3 of 4
हनी सिंह ने आगे बात करते हुए यह भी कहा कि वह इन दिनों एक इंटरनेशनल म्यूजिक के कम्पोजिंग पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह संगीत, एलबम और फिल्मों के लिए होगा। हनी सिंह की इस खबर को जानने के बाद उम्मीद है कि एक बार फिर से उनके फैंस के बीच उनके गानों को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि यो यो हनी सिंह 2 साल पहले डिपरेशन के शिकार हो गए थे। इसके चलते वह लंबे समय तक लाइमलइट से दूर रहे। हनी सिंह ने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'दिल चोरी साडा' गाना गाया । हनी सिंह के इस कम बैक गाने ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है । इस गाने को यूट्यूब पर 200 मिलियन यानी 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें