फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों बाद लोगों के सामने आई अमिताभ की ये 'हीरोइन', देख सभी हुए हैरान

Tue, 02 May 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
राखी गुलजार
कभी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी खूबसूरती और अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली राखी तो आपको याद ही होंगी। राखी को आखिरी बार साल 2009 में आई फिल्म 'क्लासमेट' में देखा गया था और उसके बाद उन्होंने सभी से दूरी बना ली। तभी से राखी पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में वो महाराष्ट्र राज्य मराठी चित्रपट महोत्सव अवॉर्ड समारोह में नजर आईं।

ये भी पढ़ें - खुद 'बाहुबली' भी अंजान था कटप्पा के इस राज से, जानने के लिए देखनी पड़ी फिल्म
विज्ञापन

2 of 5
सायरा बानो के साथ राखी गुलजार - फोटो : Social Media
एक वक्त पर सिल्वर स्क्रीन की रानी रहीं राखी गुलजार इवेंट में पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आईं। बेशक उनके चेहरे-मोहरे में अब काफी बदलाव आ चुका है, बावजूद इसके उनका चार्म आज भी बरकार है। पूरे इवेंट के दौरान वो  सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं।

कई फिल्मों में एक्टर-एक्ट्रेस के मां का रोल निभा चुकीं राखी अब मीडिया के सामने आने से बचती हैं। यही वजह रही कि वो सालों से सभी से दूर रहीं। 

ये भी पढ़ें - फ्लॉप होने के बावजूद इस मामले में शाहरुख और ऋतिक को मात देता है ये हीरो
 
विज्ञापन

3 of 5
राखी गुलजार
आज राखी मुंबई और उसकी चमक-धमक से दूर पनवेल स्थित एक घर में रहती हैं। वो बाहर के लोगों से कम बोलती हैं और खुद में ही मग्न रहती हैं। पति गुलजार से शादी टूटने के बाद राखी ने खुद को अपनेआप में ही समेट लिया और गुमनाम रहने लगीं, लेकिन कुछ महीनों पहले होली के मौके पर राखी और गुलजार को साथ होली मनाते देखा गया।

ये भी पढ़ें - सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये पांच लोग, देखते ही खौल जाता है खून
 

4 of 5
rakhee
एक वक्त पर बेहद सुंदर दिखने वाली राखी ने अपने लुक को बिल्कुल बदल दिया है जबकि उनकी उम्र की रेखा, हेमा मालिनी जैसी एक्ट्रेसेस ने समय के साथ अपने आपको पूरी तरह से मैंटेन करके रखा है। 

आज बेशक बढ़ती उम्र की छाप उन पर हावी है, लेकिन अपने जमाने में राखी ने हर मशहूर निर्देशक के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ राखी गुलजार
अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया। दोनों ने साथ में 11 फिल्मों में काम किया। वो कभी फिल्मों में हीरोइन के रूप में नजर आईं तो कभी मां के किरदार में। लेकिन हर किरदार में राखी ने जो रंग जमाया वो कोई और हीरोइन नहीं जमा पाई।

ये भी पढ़ें - शादीशुदा हीरो के प्यार में इस हीरोइन को चुकानी पड़ी थी भारी कीमत, अब है इस फिल्ममेकर की बीवी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें