फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरोइन के नाम था सबसे ज्यादा रेप सीन करने का रिकॉर्ड, 27 की उम्र में हो गई थी दर्दनाक मौत

Wed, 30 Aug 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
नजीमा
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ऐसी कई एक्ट्रेस आईं जिन्होंने अपनी सफलता के झंडे गाड़े। लेकिन बहुत जल्द उनका करियर खत्म हो गया। इन्हीं में एक नाम एक्ट्रेस नजीमा का है। जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था और अपनी एक्टिंग से वो दर्शकों का दिल जीत लेती थीं।
 
विज्ञापन

2 of 9
नजीमा
नजीमा ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका सपना एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बनने का था। लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ी हुईं उनका ये सपना टूटता चला गया। उन्हें कभी लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम नहीं मिला। 

पढ़ें- 3 साल तक राम रहीम के आश्रम में इस सेलेब्रिटी ने फ्री में किया काम, अब दिया चौंकाने वाला बयान
विज्ञापन

3 of 9
नजीमा
हालांकि उन्होंने अपनी अदाकारी से लीड एक्ट्रेस के लिए भी चैलेंज खड़ा कर दिया था। इसके बावजूद डायरेक्टर्स ने कभी उन्हें मुख्य किरदार की भूमिका ऑफर नहीं की। नजीमा को फिल्म 'जिद्दी', 'आरजू', 'अप्रैल फूल', 'आये दिन बहार के', 'औरत' और 'वही लड़की' जैसी ‌ हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।

पढ़ें- पैर में फंसी ड्रेस तो मलाइका को पड़ गया उठाना, भाभी की ये तस्वीरें सलमान के उड़ाएंगी होश
 

4 of 9
नजीमा
नजीमा ने भले ही साइड रोल किए हों लेकिन उन्हें कभी काम की कमी नहीं पड़ी। इसके चलते उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते। फिर भी उन्हें इस बात का मलाल था कि डायरेक्टर्स उनमें लीड रोल वाली बात क्यों नहीं देखता। बहनों के अलावा नजीमा के नाम सबसे ज्यादा रेप सीन करने का रिकॉर्ड भी है। 80 के दशक की फिल्मों में अक्सर हीरो या हीरोइन की बहन रेप का शिकार हो जाती थी। इसलिए इस सीन को सबसे ज्यादा बार नजीमा ने ही किया। 
विज्ञापन

5 of 9
नजीमा
नजीमा को कहीं ना कहीं ये भी डर था कि अगर उन्होंने बहनों के किरदार के लिए मना किया तो कहीं उन्हें काम मिलना बंद ना हो जाए। इसलिए उन्हें जो किरदार मिला वो चुपचाप एक्सेप्ट कर ‌लिया। वो नहीं चाहती थीं कि फिल्म इंडस्ट्री उन्हें भूल जाए।
विज्ञापन

6 of 9
नजीमा
इसका जिक्र नजीमा ने 1968 में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में भी किया था। तब नजीमा ने कहा था, 'मैं नहीं जानती मेरे भविष्य में क्या है, लेकिन निर्देशक मुझसे जो भी करने को कहते हैं वो मैं करती हूं, लेकिन अभी तक किसी निर्देशक को ऐसा नहीं लगा कि मैं लीड हीरोइन का रोल कर सकती हूं...और मुझे फिल्मों में बने रहने के लिए इस तरह के किरदार करने पडेंगे। वरना मैं बेरोजगार हो जाऊंगी, लोग मुझे भूल जाएंगे।'

 
विज्ञापन

7 of 9
नजीमा
नजीमा ने कहा था, 'जब आपके कोई नौकरी होती है तो कम से कम आप फील्ड में बने रहते हैं और तब इस बात के आसार भी रहते हैं कि आपको अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिलेगा। अभी तो सक्सेस सिर्फ एक भ्रांति यानि डाउट ही लगती है, लेकिन एक ना एक दिन मैं जरूर सफल होऊंगी।'

8 of 9
नजीमा
सिर्फ 27 साल की छोटी सी उम्र में ही नजीमा इस दुनिया से चल बसीं। उन्हें कैंसर था जो दिनोंदिन इतना बढ़ गया कि नजीमा की जिंदगी निगल गया। उनकी कई फिल्में तो ऐसी रहीं जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुईं और सभी सक्सेसफुल रहीं।
विज्ञापन

9 of 9
नजीमा
ताज्जुब की बात है कि अपने चंद सालों के करियर में ही जिस नजीमा ने उस दौर के बड़े से बड़े निर्माता-निर्देशक और एक्टरों के साथ काम किया, उसे ही लोगों ने लीड हीरोइन लायक नहीं समझा और वो जो डिजर्व करतीं थीं उससे दूर रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें