फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली साड़ी वाली अफसर फिर चर्चा में आईं, इस बार डांस वीडियो हुआ वायरल

Tue, 25 Jun 2019 02:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
reena dwivedi - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव के दौरान पीली साड़ी वाली एक पोलिंग अधिकारी खूब चर्चा में रही थीं । इस लेडी अफसर का नाम रीना द्विवेदी है और पीडब्लूडी में कार्यरत हैं । रीना मोहनलाल गंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंची थीं, तभी उनकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं । अब रीना फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं । वजह है उनका एक डांस वीडियो । रीना का एक डांस वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है । 
विज्ञापन

2 of 5
reena dwivedi - फोटो : social media
रीना ने अपना टिक-टॉक वीडियो है, जिसे उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । रीना किसी हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं । इस दौरान रीना ने पीले रंग की ड्रेस पहन रखी है। उनके डांस स्टेप देखकर लग रहा है कि उन्हें डांस करने का भी शौक है । रीना के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
reena dwivedi - फोटो : social media
बता दें कि रीना इतनी फेमस हो चुकी हैं कि लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं । कई मीडिया हाउस ने उनका इंटरव्यू भी लिया। जब रीना की तस्वीरें वायरल हुईं थीं तो उन्होंने कहा था, 'परिवार में सब बहुत खुश हैं । अब बहुत बिजी हाे गई हूं । मीडिया वाले सब आकर इंटरव्यू ले रहे हैं । अब ये सब अच्छा लग रहा है । मैं एंज्वॉय कर रही हूं ।' 

4 of 5
रीना द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रीना को फिल्मों के भी ऑफर मिल चुके हैं लेकिन उन्होंने बेटे के लिए ऑफर ठुकरा दिए । रीना ने बताया था कि उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं लेकिन बेटे की वजह से उन्होंने मना कर दिया। अब ऐसा ऑफर मिलेगा तो सोचेंगी। बता दें कि रीना के पति का साल 2013 में निधन हो गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Reena Dwivedi - फोटो : facebook
साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। साल 2013 में पति संजय की मौत हो गई। रीना को पति की जगह नौकरी मिली। उनका 13 साल का बेटा भी है। रीना ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिट रहने का शौक है। यहां तक कि ड्रेस का चयन भी वह ये सोचकर करती हैं, ताकि सुंदर दिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें