फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 4 फिल्में, जिसमें दिखाए गए इमरजेंसी के हालात, एक के तो नेगेटिव तक जला दिए

Tue, 25 Jun 2019 01:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Emergency - फोटो : Twitter

25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल को देश के लोकतंत्र में काले अध्याय के तौर पर याद किया जाता है। आज आपातकाल को 44 साल पूरे हो गए। अलग-अलग विषयों पर फिल्म बनाने वाले निर्देशकों ने आपातकाल पर भी कई फिल्में बनाईं। उनसे से कुछ हिट हुई तो कुछ को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। आइए आपको बताते हैं आपातकाल पर बनाई गई फिल्मों के नाम...

विज्ञापन

2 of 5
indu sarkar
इंदु सरकार
इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर बनी मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज के समय से ही विवादों में रही। मधुर भंडारकर ने फिल्म 'इंदु सरकार' को इमरजेंसी के गुमनाम हीरो को समर्पित की थी। फिल्म में 1975 से 1977 तक 19 महीने में देश की स्थिति को दिखाया गया है। मधुर भंडारकर निर्देशित 'इंदु सरकार' में कीर्ति कुल्हाड़ी, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर अहम भूमिका में है।
विज्ञापन

3 of 5
बादशाहो
बादशाहो 
अजय देवगन, इलियाना डीक्रूज, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर बादशाहो साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी है 1975 में लगी इमरजेंसी के वक्त की, जहां सरकार को पता चलता है की महारानी गीतांजलि के पास एक खजाना है। सरकार की नजर इसी खजाने पर होती है लेकिन महारानी गीतांजलि कुछ भी करके इस खजाने को दिल्ली तक पहुंचने से रोकना चाहती हैं। 

4 of 5
हजारों ख्वाहिशें ऐसी - फोटो : social media
हजारों ख्वाहिशें ऐसी 
के के मेनन, चित्रांगदा सिंह और शाइनी आहूजा स्टारर इस फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। हजारों ख्वाहिशें ऐसी का बैकग्राउंड भी देश में लगी इमर्जेंसी है। फिल्म तीन युवाओं की कहानी पर आधारित है जिनकी जिंदगी राजानीतिक और सामाजिक बदलावों के बीच घिरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्सा कुर्सी का - फोटो : social media

'किस्सा कुर्सी का'
शबाना आजमी स्टारर 'किस्सा कुर्सी का' आपातकाल की परिस्थितियों को कॉमेडी के रूप में दिखाती हुई फिल्म है। फिल्म जनता पार्टी सांसद अमृत नाहटा ने बनाई थी। लेकिन आपातकाल के दौरान अमृत नाहटा की फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ रिलीज होने से रोक दी गई। उसके सारे प्रिंट भी नष्ट कर दिए गए। 1978 में इसे दोबारा बनाया गया लेकिन संजय गांधी को जेल पहुँचाने वाली फिल्म जब रिलीज हुई तो कब आई और कब गई किसी को पता भी नहीं चला।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें