फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान को क्रेडिट नहीं देने पर फैंस ने प्रोड्यूसर को किया था ट्रोल, अब देनी पड़ी ये सफाई

Fri, 13 Sep 2019 12:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : social media
टीवी की दुनिया से फिल्मों की ओर रुख करने वालीं अभिनेत्री हिना खान इन दिनों एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। हिना खान को सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पॉपुलरिटी मिली और वो घर-घर में अक्षरा के नाम से मशहूर हो गईं। हिना खान के शो को छोड़ने के बाद भी सीरियल दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए है। हाल ही में सीरियल ने 3000 एपिसोड पूरे किए। जिसके बाद पूरी स्टारकास्ट ने इस मौके को सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

2 of 5
rajan shahi - फोटो : social media
सीरियल में हिना खान ने अक्षरा और करण मेहरा ने नैतिक का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता तो वहीं अब शिवांगी जोशी और मोहसिन खान पर्दे पर दर्शकों को भा रहे हैं। 3000 एपिसोड पूरे होने पर सीरियल के निर्माता राजन शाही ने एक नोट लिखकर पूरी टीम को बधाई दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें हिना खान के फैंस ने ट्रोल किया और कहा कि उन्हें सीरियल की सफलता का श्रेय हिना खान को देना चाहिए। अब राजन शाही ने इस पर अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन

3 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान राजन शाही ने कहा कि 'ये पहली बार नहीं है जब मैंने ऐसा किया है। किसी चीज के बारे में अगर मैं बात नहीं करना चाहता तो इसके पीछे वजह है। मेरी टीम में 150 के करीब लोग हैं और वो जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है। मैं बेवजह मुद्दों को तूल नहीं देना चाहता और सभी का सम्मान बनाए रखना चाहता हूं। इस वक्त पूरी टीम के लिए सेलिब्रेशन का मौका है।'

4 of 5
hina khan - फोटो : social media
हिना खान टीवी का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। ऐसे में अब वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड डेब्यू के लिए हिना ने विक्रम भट्ट का साथ चुना है। इसके अलावा हिना शॉर्ट फिल्म 'लाइन्स' में फरीदा जलाल के भी साथ नजर आएंगी। जिसका निर्देशन हुसैन खान ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : file photo
इसके अलावा हिना खान जल्द ही इंडो बॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का लुक हिना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरों के साथ हिना खान ने लिखा,'मिलिए गोशा से, मेरा पहला इंडो- हॉलीवुड प्रोजेक्ट, डायरेक्टेड बाय वन एंड ऑनली राहत काजमी, कंट्री ऑफ ब्लाइंड'।

विदेशी धरती पर हिना खान ने फहराया तिरंगा, कहा- दुनिया के सबसे ताकतवर देश में ऐसा किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें