'सैयारा' से लेकर 'धुरंधर' तक कई फिल्में इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हैं। ये फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, लेकिन सभी ने करोड़ों की कमाई की और दर्शकों का दिल जीता। जानिए किस फिल्म ने कितने की कमाई की।
विज्ञापन
2 of 5
धुरंधर
- फोटो : एक्स
'धुरंधर'
'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 845 करोड़ रुपये कमाए। यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। सिर्फ 17 दिनों में ही इसने 845 करोड़ पार कर लिए। इसकी कमाई अभी भी जारी है।
विज्ञापन
3 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : एक्स
'कांतारा चैप्टर 1'
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने निर्देशन के साथ अभिनय भी किया है। फिल्म में ऋषभ के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह 2022 की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वेल है। यह फिल्म कई भाषाओं (कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम) में रिलीज हुई। विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल के हैं। दुनियाभर में फिल्म ने करीब 832-852 करोड़ रुपये कमाए।
4 of 5
500 करोड़ की ओर बढ़ रही छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'छावा'
फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह छत्रपति संभाजी महाराज (शिवाजी महाराज के बेटे) की जिंदगी पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा है। इस फिल्म ने विश्व स्तर पर करीब 797-808 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी फिल्मों में यह टॉप हिट्स में से एक है।
'सैयारा'
'सैयारा' 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म ने विश्व स्तर पर करीब 570-579 करोड़ रुपये। यह साल की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट बनी।