Celebrity Breakup And Divorce 2025: इस साल जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने नए रिलेशनशिप को जगजाहिर किया। अपने इश्क में होने का ऐलान किया। वहीं साल 2025 में कई कपल्स की राहें जुदा भी हुईं। कुछ रिश्ते और शादियां टूट गईं। जानिए, इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल रहा।
बॉलीवुड में रिश्तों का ताना-बना बड़ी जल्दी बदलता है। इस साल भी कई सेलिब्रिटी कपल्स एक-दूसरे से अलग हो गए। कई साल के रिलेशनशिप के बाद कुछ कपल्स का ब्रेकअप हुआ, तो कुछ सेलेब्स का तलाक हुआ। बॉलीवुड कंपोजर पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी तो कैंसिल तक हो गई। जानिए, इस साल जो कपल्स एक-दूसरे से अलग हुए, वो कौन-कौन हैं।
विज्ञापन
2 of 6
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा लगभग दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इनकी शादी को लेकर भी चर्चा तेज होने लगी थी। लेकिन तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा वर्मा का इस साल ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप को लेकर दोनों ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया लेकिन साथ में दिखना बंद कर दिया। इन दिनों विजय वर्मा को फातिमा सना शेख के साथ ज्यादा देखा जाता है।
धनश्री और युजवेंद्र चहल
बॉलीवुड कोरियोग्राफर धनश्री और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का इस साल डिवाेर्स हुआ। चार साल की शादी के बाद दोनों अलग हो गए। आपसी सहमति और सेटलमेंट के बाद यह तलाक हुआ। तलाक के बाद धनश्री ने अपने टूटे रिश्ते पर खुलकर बात भी की थी।
सेलिनी जेटली ने डाली तलाक की अर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिनी जेटली ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया के बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। 14 साल की शादी के बाद सेलिना ने हाल ही में पति से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में डाली है। 47 साल की एक्ट्रेस सेलिना ने दावा किया कि पति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर से प्रताड़ित किया। इसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत वापस आना पड़ा। पूर्व मिस इंडिया ने याचिका में आरोप लगाया कि शादी के बाद पति ने उन्हें काम करने से रोक दिया। इस कपल के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल
बॉलीवुड कंपोजर और डायरेक्टर पलाश मुछाल क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। 23 नवंबर को इनकी शादी होने वाली थी। लेकिन शादी टल गई। शादी टलने के पीछे एक कथित चैट को जिम्मेदार माना गया। इस चैट में पलाश मुछाल पर चीटिंग के आरोप लगे। बताते चलें कि 23 नवंबर को मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। बाद में स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। लेकिन शादी नहीं हुई। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं, उनकी दोस्तों ने भी फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। हाल ही में पलाश और स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। इससे यह कंफर्म हो गया कि अब इस जोड़े की शादी नहीं होगी और ये अलग हो चुके हैं।
प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता: इस साल के मार्च महीने में टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता के ब्रेकअप की खबर आई।
शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन: दो साल के रिलेशनशिप के बाद टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन का ब्रेकअप हो गया। कुशाल ने एक इंस्टाग्राम के जरिए ब्रेकअप की बात कही थी, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
संजीव सेठ और लता सभरवाल: 16 साल की शादी के बाद टीवी एक्ट्रेस लता सभरवाल और एक्टर संजीव सेठ की राहें जुदा हो गईं। जून के महीने में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तलाक की जानकारी लता सभरवाल ने दी थी।
शुभांगी आत्रे और पियूष पुरे: टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने 22 साल की शादी के बाद पति पीयूष से मार्च 2025 में तलाक लिया। उनके पति पियूष का निधन इस साल जून महीने में हुआ, वह शराब की लत के शिकार थे।
जन्नत जुबैर और फैजू: इंफ्लुएंसर फैजल शेख और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते थे। लेकिन इनके फैंस का मानना था कि जन्नत और फैजल रिलेशनशिप में थे। इसी साल मार्च महीने में इनके ब्रेकअप की अफवाह सामने आईं। अब ये जन्नत और फैजल साथ नजर आना भी बंद हो चुके हैं।