नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा फतेही ने कार हादसे के बाद दिया अपडेट
नोरा फतेही 20 दिसंबर को मुंबई में एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गईं। एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। हादसे के कुछ घंटे के बाद नोरा फतेही ने एक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘एक आदमी शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, उसने मेरी कार में टक्कर मार दी और टक्कर काफी जोरदार थी। हादसे में मेरा सिर खिड़की से टकरा गया। मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। कुछ मामूली चोटों, सूजन और सिर में हल्की चोट है, लेकिन मैं ठीक हूं।’ इसके अलावा नोरा ने अपने फैंस को एक जरूरी सलाह भी इस कार हादसे के बाद दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कार हादसे पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, बताई कैसी है हालत? फैंस को दी ये नसीहत