Year Ender 2024: इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का धमाल रहा। कुछ बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरीं, तो उनकी कहानियां दर्शकों को बेहद पसंद आईं। इसके पीछे निर्देशकों की मेहनत रही है।
इस साल एक्शन से लेकर हॉरर कॉमेडी और पौराणिक तक, अलग-अलग शैली की फिल्मों से सिनेमाघर गुलजार रहे। किसी की कहानी पसंद आई तो कुछ में सितारों का अभिनय दर्शकों के दिल में उतर गया। इन फिल्मों को बेहतर बनाने में जितनी मेहनत सितारों की रही है, उतनी ही निर्देशकों की भी रही। परदे के पीछे काम करने वाले ऐसे 10 निर्देशकों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस साल कमाल किया।
विज्ञापन
2 of 10
प्रशांत वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial
प्रशांत वर्मा
इस साल 12 जनवरी को फिल्म आई 'हनुमान'। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया। फिल्म में तेजा सज्जा ने लीड रोल अदा किया। यह फिल्म इस साल की मेगा हिट साबित हुई। साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म ने जमकर कमाई की। प्रशांत अब अपनी अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके अलावा वे भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म 'महाकाली' भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : इंस्टाग्राम @ s1danand
सिद्धार्थ आनंद
इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया। बीते वर्ष 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले सिद्धार्थ की यह फिल्म उतना कमाल तो नहीं कर सकी, लेकिन दर्शकों को पसंद आई और हिट रही।
किरण राव
इस साल आई फिल्म 'लापता लेडीज' ने भारतीय दर्शकों के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों का प्यार बटोरा है। यह फिल्म खबरों में भी खूब छाई रही। इसका निर्देशन किरण राव ने किया और इस कसौटी पर वे एकदम खरी उतरीं। उन्होंने भारतीय ग्रामीण परिवेश और महिलाओं की स्थिति को अपनी फिल्म में बखूबी दिखाया। यह फिल्म दो दुल्हनों के बदल जाने की मार्मिक कहानी पर आधारित है। इसे 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया। हालांकि, अगले राउंड में इसका चयन नहीं हो सकी और ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई।
नाग अश्विन
इस साल कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म का निर्देशन करके नाग अश्विन ने खूब तारीफें बटोरी हैं। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दुलकर सलमान और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म साउथ और हिंदी बेल्ट, दोनों जगह खूब पसंद की गई। फिल्म को नाग अश्विन के ससुर यानी उनकी पत्नी प्रियंका दत्त के पिता ने अश्विन दत्त ने किया।
विज्ञापन
6 of 10
निखिल भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
निखिल भट्ट
लक्ष्य ललवानी और राघव जुयाल अभिनीत फिल्म 'किल' ने इस साल खूब धमाल मचाया। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है। धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म ट्रेन डकैती की घटना से प्रेरित है।
पायल कपाड़िया
भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया ने तो देश क्या, दुनियाभर में तारीफें बटोरी हैं। उन्होंने फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' जैसी कालजयी फिल्म बनाई है। इसे 2024 के कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कान फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।
राजकुमार पेरियासामी (अमरण), अनीस बज्मी (भूल भुलैया 3)
बॉलीवुड में जिस वक्त भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन जैसी फिल्में रिलीज हुईं, उसी दौरान साउथ में फिल्म रिलीज हुई 'अमरण'। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बवाल काट दिया। भूल भुलैया 3 से भी बहुत कम बजट की फिल्म को कमल हासन प्रोड्यूस किया। फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया। इसके अलावा 'भूल भुलैया 2' का निर्देशन कर सफलता पाने वाले अनीस बज्मी ने इस लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की तीसरी किस्त 'भूल भुलैया 3' के लिए भी तारीफ बटोरी हैं।
सुकुमार
और सबसे आखिर में बात इस साल की भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म की। मूल रूप से साउथ की फिल्म 'पुष्पा 2' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस को भी हिलाकर रख दिया है। अल्लू अर्जुन अभिनीत यह फिल्म हिंदी में भी नंबर वन बन चुकी है। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है।