बड़े मियां छोटे मियां और मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां - मैदान (11 अप्रैल 2024)
बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।
11 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखी सकी। टिकट खिड़की पर इसकी टक्कर अजय देवगन अभिनीत फिल्म मैदान से थी। यह फिल्म भी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई थी।