फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: 'हीरामंडी' से लेकर 'मिर्जापुर 3' तक, इस साल ओटीटी पर आईं ये दमदार कहानियां

Sun, 15 Dec 2024 06:29 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2024 अब जल्द ही विदा लेने वाला है। इस साल कई दिलचस्प कहानियां दर्शकों को ओटीटी पर देखने को मिली हैं। आइए आपको बताते हैं साल 2024 की सबसे चर्चित ओटीटी सीरीज के बारे में, जिनसे आप मनोरंजन का डोज ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
साल 2024 की चर्चित ओटीटी सीरीज - फोटो : अमर उजाला
इस साल 2024 में ओटीटी पर कई बेहतरीन बॉलीवुड सीरीज रिलीज हुई हैं। ये सीरीज प्रशंसकों की पहली पसंद बन गईं। वहीं कुछ सीरीज के अगले पार्ट का तो फैंस पहले से ही इंतजार कर रहे थे। आइए आपको बताते हैं साल की सबसे चर्चित ओटीटी सीरीज के बारे में, जिनके बारे में सोशल मीडिया पर भी काफी बातें हुईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
हीरामंडी
इस साल की सबसे खास सीरीज 'हीरामंडी' रही। इसके कुछ सीन और गाने सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हुए। सीरीज में कई बड़े बॉलीवुड सितारे दिखे। फरदीन खान ने काफी समय बात इस सीरीज से सिनेमा में वापसी भी की।
विज्ञापन

3 of 8
मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड - फोटो : इंस्टाग्राम
मिर्जापुर 3
अली फजल और पंकज त्रिपाठी अभिनीत सीरीज मिर्जापुर 3 ने इस साल काफी चर्चा बटोरी। 'मिर्जापुर सीजन 3' का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। सीरीज को फैंस ने बहुत पसंद किया गया।

4 of 8
'ग्यारह-ग्यारह' - फोटो : इंस्टाग्राम@ ZEE5
ग्यारह ग्यारह
'ग्यारह ग्यारह' की अनूठी कहानी और मिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया। इसे आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट में भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया
पंचायत 3
'फुलैरा' गांव की परेशानियों के साथ लौटी पंचायत सीरीज के तीसरे पार्ट को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार और भूषण यानी दुर्गेश कुमार को फैंस ने बहुत पसंद भी किया।
विज्ञापन

6 of 8
'सिटाडेल: हनी बनी' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिटाडेल: हनी बनी
वरुण धवन और सामंथा की एक्शन और सस्पेंस की कहानी को फैंस ने बहुत प्यार दिया। इस सीरीज में वरुण से ज्यादा सामंथा के किरदार को पसंद किया गया।
विज्ञापन

7 of 8
मर्डर इन माहिम - फोटो : इंस्टाग्राम: जियो सिनेमा
मर्डर इन माहिम
मुंबई के माहिम के नाम पर बनी 'मर्डर इन माहिम' को फैंस ने बहुत पसंद किया है। इस सीरीज को एक सामाजिक टिप्पणी माना जा रहा है, जो खौफनाक मर्डर मिस्ट्री और मुंबई की गुत्थी को उजागर करती है।
विज्ञापन

8 of 8
शेखर होम - फोटो : यूट्यूब
शेखर होम
शर्लक होम्स की कहानियों के आर्थर कॉनन डॉयल के सिद्धांत पर आधारित इस ओटीटी सीरीज को फैंस ने बहुत पसंद किया। सीरीज में केके मेनन, रणवीर शौरी, रसिका दुग्गल, कीर्ति कुल्हारी को देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें