आदित्य राज कपूर, बॉलीवुड के कपूर खानदार के इकलौते वारिस हैं। उन्होंने स्टारडम को छोड़ पढ़ाई का मार्ग चुना। आइए आपको बताते हैं आदित्य राज कपूर और उनके प्रोफेशन के बारे में।
आदित्य राज कपूर के पिता शम्मी कपूर, मां गीता बाली, दादा पृथ्वीराज कपूर और चाचा राज कपूर व शशि कपूर। घर में ही बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स होने के बावजूद भी कपूर खानदान के इस शख्स ने फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया। जानिए आदित्य राज कपूर के बारे में, जिन्होंने सिनेमा की राह न चुनकर पढ़ाई का मार्ग चुना।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आदित्य राज कपूर, जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @lordfusebox
आदित्य राज कपूर ने चुनी पढ़ाई की राह
बॉलीवुड सितारे शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने पढ़ाई करना चुना, इसके लिए उन्होंने सिनेमा का रास्ता छोड़ दिया। उन्होंने कपूर परिवार के सिनेमाई विरासत को छोड़ दूर जाने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने एक शिक्षक का पेशा चुना।
विज्ञापन
3 of 5
शम्मी कपूर, आदित्य राज कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @lordfusebox
राज कपूर को किया था असिस्ट
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने अपने अंकल राज कपूर को फिल्म 'बॉबी' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' में असिस्ट किया था। इसके बाद आदित्य राज कपूर ने सिनेमा को छोड़ दिया। उन्होने बताया, "मैं अक्सर राज अंकल और रणधीर से मिलने से बचता था क्योंकि मुझे लगता था कि मैं परिवार से दूर भाग रहा हूं। राज अंकल ने सिनेमा में इतना कुछ हासिल कर लिया था, तो मैं क्या नया कर सकता था?”
शम्मी कपूर भी करना चाहते थे पढ़ाई
एक बातचीत के दौरान आदित्य राय कपूर ने बताया कि वे अपने परिवार की विरासत से अलग महसूस हुआ। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता बहुत खुश हुए। उन्होंने कॉलेज में सेकेंड ईयर तक पढ़ाई की और इसके बाद भी वे पढ़ाई करते अगर उनके पिता उन्हें नहीं रोकते। दादा जी ने पिता को पृथ्वी थिएटर में काम करने के लिए कहा था। मेरे पिता को पढ़ाई की कीमत पता थी।'
कोरोना काल में आया करियर में मोड़
आदित्य राज कपूर के काम में कोरोना काल में कुछ मोड़ आए। उन्होंने फिर से अपनी पढ़ाई शुरू की। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में उन्होंने दाखिला लिया। साल 67 की उम्र में उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। आदित्य दर्शनशास्त्र और नैतिकता पर व्याख्यान करते हैं।