फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: बायोपिक फिल्मों में दिखी संघर्ष-सफलता की कहानी, क्या दर्शकों को पसंद आई ये फिल्में

Tue, 31 Dec 2024 02:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2024 अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के लिए याद रखा जाएगा। इन्हीं फिल्मों के बीच बायोपिक फिल्में भी इस साल रिलीज हुईं। क्या दर्शकों को ये बायोपिक फिल्में पसंद आईं, जानिए?
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला-मैदान-सावरकर- श्रीकांत और चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में हर साल कुछ बायोपिक फिल्में जरूर रिलीज होती हैं। बायोपिक फिल्मों के जरिए किसी खास शख्सियत की जिंदगी के संघर्ष और उसकी जीवन यात्रा को दिखाया जाता है। ये फिल्में दर्शकों को मोटिवेशन देती हैं। कई बायोपिक फिल्में अपनी शानदार कहानी के कारण दर्शकों की फेवरेट भी बन जाती हैं। जानिए, इस साल कौन सी बायोपिक फिल्में रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर क्या इन्हें सफलता मिल सकी।  

विज्ञापन

2 of 6
स्वातंत्र्य वीर सावरकर, रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

सावरकर 
रणदीप हुड्डा इस साल फिल्म ‘सावरकर’ में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाई। यह स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक फिल्म ही रही। फिल्म का निर्देशन भी रणदीप हुड्डा ने किया। फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मनचाहा परिणाम ना पा सकी। 

 

विज्ञापन

3 of 6
अमर सिंह चमकीला - फोटो : इंस्टाग्राम

अमर सिंह चमकीला 
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ इस साल फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आए। वह अमर सिंह चमकीला के किरदार में दिखे, पंजाबी के एक मशहूर सिंगर की कहानी फिल्म में दिखाई गई। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, लेकिन दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई।

 

4 of 6
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

चंदू चैंपियन 
कार्तिक आर्यन भी इस साल एक बायोपिक फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए। यह फिल्म पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडल विजेता मुरलीकांत की कहानी है। इसमें कार्तिक ने उनका ही किरदार निभाया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रेस्पॉन्स ही मिला। कार्तिक के अभिनय को भी सराहा गया।

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला

श्रीकांत  
राजकुमार राव भी इस साल फिल्म ‘श्रीकांत’ में एक ब्लाइंड कैरेक्टर को निभाते हुए दिखे। यह फिल्म बिजनेस मैन श्रीकांत बोला की कहानी है, जो बचपन से ही दृष्टिबाधित थे। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी फिल्म में कही गई। राजकुमार के अभिनय की खूब तारीफ हुई, साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान 
अजय देवगन इस साल फिल्म ‘मैदान’ में नजर आए। यह एक बायोपिक फिल्म रही, जिसमें अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम नाम के मशहूर फुटबॉल कोच का किरदार निभाया। फिल्म में फुटबॉल कोच के संघर्ष के साथ भारतीय फुटबॉल पर भी फोकस किया गया। फिल्म की कहानी अच्छी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अपनी लागत नहीं वसूल कर पाई। अजय देवगन का जादू भी दर्शकों पर नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें