साल 2023 में जहां बॉलीवुड की कई फिल्में सफल रही, वहीं फिल्मों के गाने भी अरसे बाद खूब हिट हुए। ये गुजरता साल नोटों की बरसात में शाहरुख खान के नाम रहा। किसी एक साल में 2500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों के वह नायक रहे। और, शाहरुख की फिल्मों के गाने भी इस साल खूब बजे। उनकी फिल्म 'पठान' के गीत 'झूमे जो पठान' को अकेले यूट्यूब पर 80 करोड़ व्यूज मिले। इन व्यूज के हिसाब से बाकी लोकप्रिय गाने कौन से हैं, आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 11
तुम क्या मिले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10. तुम क्या मिले
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गीत 'तुम क्या मिले' में दोनों की बढ़िया केमिस्ट्री देखने को मिली। इस गीत को संगीतकार प्रीतम ने संगीतबद्ध किया और लिखा गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की मखमली आवाज ने इस गीत को बहुत ही खूबसूरत बना दिया। बर्फ से ढकी वादियों में शिफॉन की साड़ी में आलिया भट्ट बहुत ही खूबसूरत लगी। सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर यह गीत 9.45 करोड़ बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
3 of 11
जिंदा बंदा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9. जिंदा बंदा
जवान
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सफलता के मामले से उनकी ही फिल्म 'पठान' से भी आगे निकल गई। फिल्म 'जवान' का 'जिंदा बंदा' गीत का संगीत साउथ सिनेमा के चर्चित संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया और फिल्म के इस गीत को इरशाद कामिल ने लिखा है। इस गीत में अनिरुद्ध रविचंदर, मंगली (सत्यवती राठौर) और शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर यह गीत 10 करोड़ बार देखा जा चुका हैं। यह गीत शाहरुख खान और उनकी टीम पर फिल्माया गया है। इस गाने में शाहरुख खान का धांसू अंदाज नजर आया।
4 of 11
अर्जन वैली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
8 .अर्जन वैली
एनिमल
अभिनेता रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का गाना 'अर्जन वैली' अब भी तहलका मचाए हुए है। इस गाने का संगीत मनन भारद्वाज ने तैयार किया है। गाने के बोल भूपिंदर बब्बल के हैं और उन्होंने ही इस गाने को गाया भी है। फिल्म में यह गाना उस समय बैकग्राउंड में चलता है जब रणविजय सिंह बंदूक छोड़कर कुल्हाड़ी से लोगों को मारता हैं। टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर यह गाना अब तक 11 करोड़ बार देखा जा चूका है। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के और भी तमाम गाने बेहतरीन फिल्म संगीत में शुमार हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 11
प्यार होता कई बार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
7. प्यार होता कई बार
तू झूठी मैं मक्कार
लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'प्यार होता कई बार' पार्टी सॉन्ग है, जिसे अभिनेता रणबीर कपूर पर फिल्माया गया है। इस गीत को संगीतबद्ध प्रीतम ने किया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं। इस गीत को अरिजीत सिंह ने एक अलग ही अंदाज में गाया है। इस गीत को टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 11.40 करोड़ बार देखा जा चुका हैं।
विज्ञापन
6 of 11
उड़ जा काले कावा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
6. उड़ जा काले कावा
गदर 2
अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का गीत 'उड़ जा काले कावा' 22 साल पहले भी सुपरहिट था और जब फिल्म 'गदर 2' रिलीज हुई तो दर्शकों ने ना सिर्फ इस फिल्म को खूब पसंद किया,बल्कि फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए। 'गदर एक प्रेम कथा' की तरह इस बार भी इस गीत को उदित नारायण ने ही गाया। आनंद बख्शी के लिए इस गीत की धुन उत्तम सिंह की है। 'गदर 2' में इस गाने को संगीतकार मिथुन ने रीक्रिएट किया है। जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर यह गीत अब तक 14 करोड़ बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
7 of 11
मैं निकला गड्डी लेके
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
5. मैं निकला गड्डी लेकर
गदर 2
फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का ही गीत 'मैं निकला गड्डी लेकर' को भी संगीतकार मिथुन ने रीक्रिएट किया। 'गदर एक प्रेम कथा' में इस गीत को अकेले उदित नारायण ने गाया था और फिल्म 'गदर 2' में इस गीत को उदित नारायण और उनके बेटे आदित्य नारायण ने साथ में गाया। इस गीत को भी खूब पसंद किया। जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर यह गीत अब तक 17 करोड़ बार देखा जा चुका है।
8 of 11
चलेया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
4. चलेया
जवान
फिल्म 'जवान' का गीत 'चलेया' अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री नयनतारा पर फिल्माया गया है। इस गीत को साउथ सिनेमा के चर्चित संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीतबद्ध किया है और लिखा है कुमार ने। इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है। टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इस गीत को 27 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
9 of 11
तेरे वास्ते
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
3. तेरे वास्ते
जरा हटके जरा बचके
अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का गीत 'तेरे वास्ते' एक रोमांटिक गीत है। फिल्म से ज्यादा लोगों ने इस गीत को पसंद किया। अमिताभ भट्टाचार्य के लिखे इस गीत को सचिन-जिगर ने संगीतबद्ध किया है और इस गीत को वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी और अल्तमाश फरीदी ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर इस गीत को 31 करोड़ बार देखा जा चुका है।
10 of 11
बेशरम रंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2. बेशरम रंग
पठान
फिल्म 'पठान' का गीत 'बेशरम रंग' जब रिलीज हुआ, इस गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर खूब विवाद हुआ। फिल्म में यह गीत शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। विशाल-शेखर के संगीत निर्देशन बने इस गीत को कुमार ने लिखा है। इस गीत को शिल्पा राव, कैरालीसा मोंटेरियो के साथ विशाल और शेखर ने गाया है। यशराज के यूट्यब चैनल पर इस गीत को अब तक 55 करोड़ बार देखा जा चुका है।
1. झूमे जो पठान
पठान
साल के शुरुआत में रिलीज हुई अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' का सांग 'झूमे जो पठान' साल का सबसे बड़ा हिट गाना है। फिल्म की पोस्ट क्रेडिट में आने वाला यह गाना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। इस गीत का संगीत विशाल-शेखर ने तैयार किया है और लिखा कुमार ने है। अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़ विशाल और शेखर ने इसे गाया है। 'झूमे जो पठान' यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर अब तक 80 करोड़ बार देखा जा चुका है।