फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Top OTT: देख रहा है न बिनोद... 2022 में ओटीटी पर सालभर किस वेब सीरीज का रहा जलवा?

Sat, 31 Dec 2022 11:55 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
2022 ओटीटी के आइकॉनिक किरदार - फोटो : अमर उजाला
वेब सीरीज इंटरनेट के इस नए जमाने की नई मनोरंजन विधा है। इसने मनोरंजन की दुनिया को नया एक्सटेंशन दिया। वहीं, इंटरनेट ने महंगे फिल्म और टीवी माध्यम को मध्यम वर्ग के दायरे में पहुंचा दिया। इसमें उन क्रिएटिव लोगों को नई उड़ान मिली, जो बड़े बजट के कारण स्क्रीन पर आने से वंचित रह जाते थे। वेब सीरीज के प्रचलन से नए तरह का कंटेंट बन रहा है जिसमें नई-नई और रोचक कहानियां बिना किसी बड़ी स्टार कास्ट के संभव हो पाया है। यहां नए नए एक्टर्स को मौका मिला है जिन्होंने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। आज हम बात करेंगे उन सितारों की, जिन्होंने 2022 में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबर्दस्त तड़का लगाया। रूबरू होते हैं उन आइकॉनिक किरदारों से, जिन्होंने बेहद साधारण होते हुए भी लिखावट, बनावट और अभिनय के दम पर अलग ही छाप छोड़ी।
विज्ञापन

2 of 8
बिनोद और भूषण उर्फ ‘बनराकस’ - पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला
बिनोद और भूषण उर्फ ‘बनराकस’
'देख रहा है बिनोद, कैसे चाय की लत न लगे, इसलिए कॉफी पिलाई जा रही है', 'देख रहा है बिनोद, कैसे सब कुछ महंगा होता जा रहा है'

इस तरह के सैकड़ों मीम्स आपने सोशल मीडिया पर जरूर पढ़े होंगे या किसी ने फॉरवर्ड किए होंगे। दरअसल, ये सब चर्चित वेब-सीरीज ‘पंचायत’ सीजन-2 के तीसरे एपिसोड के डायलॉग पर बेस्ड मीम्स हैं। सीरीज में फुलेरा गांव का सबसे दुखिया निवासी बिनोद, जिसे भूषण जी पूरी सीरीज में सिर्फ बरगलाए हैं। बेचारा बिनोद टॉयलेट सीट के चक्कर में रुंआसा हो गया। सीरीज में जिसने भी इनका काम देखा, वह मुस्कुराता ही रहा। इनकी एक्टिंग और डायलॉग ने लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी। अगर बात करें बनराकस की तो जैसा नाम वैसा काम रहा। वेब सीरीज पंचायत 2 में दुर्गेश कुमार का निभाया यह कैरेक्टर जितना फेमस हुआ, उतना ही उनका डायलॉग, ‘देख रहा है बिनोद। क्रांति देवी के पति भूषण ने भी इस सीरीज में अपनी एक्टिंग से पूरी महफिल अपने नाम की। पूरे गांव की नाक में इस अकेले भूषण ने दम कर दिया था और सीरीज में प्रधान जी का जीना हराम कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
गिल्लौरी पांडे – अपहरण 2 - फोटो : अमर उजाला
गिल्लौरी पांडे
अपहरण 2 में गिल्लौरी पांडे का किरदार तो आपको याद ही होगा। अगर याद नहीं आ रहा है तो यह पढ़िए ...‘एजी कोई गाली दे रहा है’…अब शायद आपको याद आ गया होगा। पूरे सीरीज में इनसे सिर्फ गालियों को लेकर ही चर्चा होती है। इस किरदार को स्नेहिल दीक्षित मेहरा ने बेहद शानदार तरीके से निभाया। उनकी एक्टिंग और मस्त डायलॉग डिलिवरी के चलते यह किरदार वाकई आइकॉनिक बन गया।

यह भी पढ़ें: मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- ऑफिस बुलाया और फिर...

4 of 8
प्रमुख – दहन - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख
जॉली एलएलबी में जज के किरदार में अपने दमदार एक्टिंग से मन मोहने वाले सौरभ शुक्ला ने दहन वेब सीरीज में भी कुछ इसी तरह अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों को अपनी तरफ खीच लिया। सौरभ शुक्ला ने दहन में प्रमुख का किरदार निभाया है, जो पूरे गांव वालों को मायावी से डराकर रखता है। इस किरदार को उन्होंने बेहद रहस्यमयी और खौफनाक बनाया था। इसी खास तरीके को लोगों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: बेटे के साथ फोटो साझा कर बुरी फंसीं मलाइका, यूजर ने साधा अर्जुन और एक्ट्रेस के रिश्ते पर निशाना
विज्ञापन

5 of 8
पिंटू डेढ़ा – भौकाल 2 - फोटो : अमर उजाला
पिंटू डेढ़ा
हर घर की कहानी या कह लीजिए घर घर की कहानी है, जहां अक्सर बाहरी व्यक्ति माता पिता से यह कहते हुए दिखाई पड़ते हैं कि आपका बच्चा बहुत बदमाश है। हालांकि, असल जिंदगी में बदमाशी क्या होती है, वह पिंटू डेढ़ा के किरदार ने भौकाल 2 सीरीज में दिखाया। सीरीज में पिंटू डेढ़ा एकदम देसी बकैती करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि इस किरदार को प्रदीप नागर ने अपने दमदार अभिनय से बखूबी निभाया। पिंटू पूरी सीरीज में एसएसपी नवीन सिकेरा पर भारी पड़े। उनके मुंह से डायलॉग ऐसे निकले, जैसे मानो देसी कट्टे से फायरिंग हो रही हो।

यह भी पढ़ें: 'अवतार 2' का जलवा बरकरार, रणवीर सिंह के 'सर्कस' को पहले ही दिन नहीं मिले दर्शक
विज्ञापन

6 of 8
विधायक जी – पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला
एमएलए चंद्र किशोर
पंचायत 2 में विधायक ‘एमएलए चंद्र किशोर सिंह' तो आपको याद ही होंगे। अरे वही... गालीबाज विधायक जी... जिनकी गालियों ने पूरे सीरीज में कोहराम मचा दिया था। आपको बता दें कि विधायक चंद्र किशोर सिंह यानी पंकज झा ने इस सीरीज को अलग ही रंग दिया। साथ ही, इस किरदार को बखूबी निभाया। उनके सभी सीन दमदार थे।
 
विज्ञापन

7 of 8
वसीम खान – रक्तांचल 2 - फोटो : अमर उजाला
वसीम खान
वसीम खान का किरदार निभाने वाले निकितिन धीर ने सीरीज में बेहद जबर्दस्त एक्शन किया। रक्तांचल 2 में उन्हें बड़े स्तर की बदमाशी करते हुए दिखाया गया, जो राजनीति की दुनिया में आने के लिए बेताब था। निकितन धीर ने वसीम खान के किरदार में जान फूंक दी। 
विज्ञापन

8 of 8
थलाइवन – धारावी बैंक - फोटो : अमर उजाला
थलाइवन
धारावी बैंक में अभिनेता सुनील शेट्टी ने थलाइवन का किरदार बखूबी से अदा किया। सुनील शेट्टी बेहद काबिल अभिनेता हैं और इस बात का सबूत उन्होंने खुद पेश किया है धारावी बैंक में। सुनील जब-जब स्क्रीन पर दिखाई दिए, उन्होंने किरदार में जान फूंक दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें