रायगढ़ जिले में जन्मे विश्वनाथ पाटेकर को दुनिया नाना पाटेकर के नाम से जानती है। सर जे जे इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड आर्ट्स के विद्यार्थी रहे नाना पाटेकर दूसरे ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट विलेन पुरस्कार मिल चुके हैं। पद्मश्री से सम्मानित नाना का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ और 27 साल की उम्र में शादी हुई अभिनेत्री नीलाकांति पाटेकर से। नाना तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं ये सब जानते हैं, उनकी पत्नी भी पुरस्कार विजेता अभिनेत्री रही हैं। नीलाकांति को ये पुरस्कार उनकी पहली मराठी फिल्म 'आत्मविश्वास' के लिए मिला था। नाना पाटेकर के बारे में दुनिया भर के उनके प्रशंसकों को पता है, लेकिन नीलाकांति की शोहरत भी मराठी सिनेमा और रंगमंच पर कुछ कम नहीं रही है।