फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: इन साउथ फिल्मों ने अपनी ओपनिंग पर की ताबड़तोड़ कमाई, रजनीकांत से लेकर अल्लू अर्जुन तक की फिल्में हैं शामिल

Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुई साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पाः द राइज दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूवी को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ट्रेड एनालिस्ट को हैरान कर दिया है। यह फिल्म साउथ ही बल्कि पूरे देश में काफी पसंद की जा रही है। यह फिल्म ना सिर्फ साउथ में बल्कि देशभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि, यह साउथ की इकलौती ऐसी फिल्म नहीं है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला हो। इससे पहले भी इस साल साउथ की कई फिल्मों ने अपनी ओपनिंग में जमकर कमाई ती। आइए जानते हैं ऐसी कुछ फिल्मों के बार में- 

वकील साब
पवन कल्याण की फिल्म वकील साब ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की थी। कोरोनाकाल में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने ओपनिंग-डे पर 50 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म मास्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मास्टर

थलापति विजय की फिल्म मास्टर साल 2021 की दूसरी सबसे बड़ी साउथ ओपनर साबित हुई। इस फिल्म ने अपने पहले दिन पर वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_
पुष्पा
साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा ने अपनी पिलीज के पहले दिन कुल 48 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले थे। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

4 of 5
अन्नाथे - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नाथे

फिल्म इंडस्ट्री के मशूहर सुपरस्टार रजनीकांत की इस साल रिलीज हुई फिल्म अन्नाथे को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 34.92 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखंडा  - फोटो : सोशल मीडिया

अखंडा 

नंदमुरी बालाकृष्णन की अखंडा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें