बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2021 सेलेब्स की शादियों को लेकर चर्चाओं में बना रहा। इस साल की शुरुआत में कई स्टार कपल्स ने अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई थी तो वहीं, साल के आखिर में भी कटरीना कैफ-विक्की कौशल, राजकुमार राव-पत्रलेखा जैसे स्टार कपल्स ने शादी करके फैंस को खुश कर दिया। लेकिन इन सबके बीच भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनकी शादी का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं।
2022 में शादी रचा सकते हैं ये स्टार कपल्स
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा तक, साल भर कुछ कपल्स से हमेशा शादी से जुड़े सवाल किए गए हैं लेकिन इस साल इन्होंने शादी नहीं रचाई। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये कपल्स 2022 में शादी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल बेशक शादी के बंधन में नहीं बंधे, लेकिन वो साल 2022 में शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं।