फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में ओटीटी पर छाया सिनेमा का जादू, लॉकडाउन में रिलीज हुईं बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में

Mon, 28 Dec 2020 10:09 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
2020 में रिलीज हुईं वेब सीरीज और फिल्म - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण सिनेमा हॉल्स बंद रहे, जिसकी वजह से लोगों ने एंटरटेनमेंट के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया। फिल्म निर्माता और निर्देशकों ने भी ओटीटी का भरपूर इस्तेमाल किया और एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज इन प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कीं। कुछ वेब सीरीज और फिल्मों ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी, आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों और वेब सीरीज की फेहरिस्त पर एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
इसी साल अमेजन प्राइम वीडियो पर पाताल लोक रिलीज हुई। इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार जयदीप अहलावत ने निभाया था, जिसमें वो एक पुलिस वाले बने थे। जयदीप अहलावत ने अपने किरदार से लोगों को इस वेब सीरीज से बांधे रखा। इसकी कहानी एक पुलिस वाले इर्द-गिर्द घुमती है, जो एक हत्या का प्रयास करने के मामले में तह तक जाता है और जमीनी हकीकत सामने लाता है।
विज्ञापन

3 of 10
बुलबुल - फोटो : सोशल मीडिया
बुलबुल में तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। तृप्ति डिमरी के अलावा इसमें अविनाश तिवारी, पाउली दाम, राहुल बोस और परमब्रता चट्टोपाध्याय थे। कई मूवी रिव्यू में तृप्ति डिमरी के किरदार को बहुत प्रशंसा मिली। इसकी कहानी एक बंगाल राजशाही पर आधारित है, जिसमें एक बाल विवाह और बच्ची के मासूम से मजबूत बनने तक की यात्रा को दिखाया गया है।

4 of 10
स्पेशल ऑप्स - फोटो : सोशल मीडिया
हॉटस्टार ओरिजनल्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स को काफी अच्छे रिव्यूज मिले। इसमें केके मेनन, करण टेकर, विनय पाठक, दिव्या दत्ता, मेहर विज समेत और कई कलाकार थे, जिन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीता और इस वेब सीरीज को यह मुकाम दिलाया। कहानी में मेनन एक रॉ के एजेंट की भूमिका निभाते हैं, जिनका मानना है कि सभी आतंकवादी हमलों के पीछे एक ही संगठन काम कर रहा है। केके मेनन के अभिनय ने इस वेब सीरीज में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

5 of 10
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
;तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' मराठा योद्धा तान्हाजी मालासूरे के जीवन पर बनी फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका अजय देवगन ने निभाई है। तान्हाजी मालासूरे छत्रपति शिवाजी महाराज के के सबसे करीबी सैनिक और सहयोगी थे। ये फिल्म सिन्हागढ़ युद्ध के ऊपर आधारित है, जिसमें तान्हाजी ने उदयभान के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जो मराठांओं के खिलाफ लड़ाई में औरंगजेब का साथ दे रहा था।
विज्ञापन

6 of 10
गुलाबो सिताबो - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो एक किराएदार और मालिक की कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई और सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की शुरूआत भी देश में इसी फिल्म से हुई। आयुष्मान खुराना के प्रशंसकों को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई। फिल्म की धीमी रफ्तार के लिए भी इसे खासी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 10
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल एक बायोग्राफी है, जो खुद गुंजन सक्सेना की कहानी पर आधारित है। भारतीय नौसेना में पायलट के तौर पर गुंजन सक्सेना के जीवन और यात्रा को फिल्माया गया है। इसमें मुख्य भूमिका में जाह्नवी कपूर को फिल्माया गया है और पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी को सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए। 

8 of 10
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया
2014 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' की रीमेक 'दिल बेचारा' दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है। सुशांत सिंह राजपूत की आक्समिक मौत के बाद इस फिल्म को हॉटस्टार पर रिलीज किया गया और इसे देश में बिना सब्सिक्रिप्शन के देखने की अनुमति मिली। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसे खूब प्रशंसा भी मिली।

9 of 10
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम एक राजस्थानी बिजनेसमैन के कड़ी मेहनत पर आधारित फिल्म है, जो अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाई करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। इरफान खान ने इस फिल्म में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता और फिल्म ने ओटीटी पर खूब धूम मचाई।
विज्ञापन

10 of 10
फिल्म पंगा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पंगा में कंगना रनौत और पंजाबी फिल्म अभिनेता जस्सी गिल को फिल्माया गया। इस फिल्म में कंगना रनौत ने एक कबड्डी खिलाड़ी जया निगम की भूमिक निभाई, जो शादी और बच्चा होने के बाद कबड्डी में कमबैक करती है और इस दौरान जया की कड़ी मेहनत और लगन को फिल्म में दिखाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें