फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: सोनम कपूर से लेकर मिलिंद सोमन तक, इस साल सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हुए बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स

Tue, 22 Dec 2020 12:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड सेलेब्रिटी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड स्टार्स अब सिर्फ फिल्में ही नहीं करते बल्कि देश-दुनिया में हो रहे कई मुद्दों पर अपनी बात भी रखते हैं। हालांकि हर बार फैंस को अपने स्टार्स की बातें पसंद आए ये जरूरी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स अक्सर अपनी व्यक्तिगत राय बयान करते हैं या फिर इंटरव्यू के जरिए अपनी बात दर्शकों तक पहुंचाते हैं। हालांकि कई बार फैंस को अपने सितारों की बात अच्छी नहीं लगती और वो उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन चंद सितारों के बारे में जिन्हें साल 2020 में कभी अपने बयान के चलते तो कभी दूसरे विवाद के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt
आलिया भट्ट

बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट साल 2020 में ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए निधन के बाद से फैंस सभी स्टार किड्स को ट्रोल करने लगे थे। इसके चलते आलिया भट्ट भी ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। आलिया को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दिए गए एक स्टेटमेंट के लिए ट्रोल किया गया था जिसमें उन्होंने हुकअप, मैरिज और किल के ऑप्शन में किल के लिए सुशांत का नाम लिया था।
विज्ञापन

3 of 11
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस साल ट्रोलिंग का जबरदस्त शिकार हो गईं। सुशांत के निधन के बाद से सोनम ने रिया चक्रवर्ती का बचाव करते हुए पोस्ट किया था कि किसी के मौत के लिए उसकी एक्स गर्लफ्रेंड, गर्लफ्रेंड और साथ काम करने वालों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इसके बाद फैंस ने सोनम को उनकी ही एक क्लिप शेयर करते हुए ट्रोल किया जहां कॉफी विद करण शो में सोनम ने सुशांत के लिए कहा था कि वो उन्हें नहीं जानती हैं और सुशांत उन्हें हॉट नहीं लगते हैं।

4 of 11
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन

55 की उम्र में 25 साल के लोगों को फिटनेस में मात देने वाले मिलिंद सोमन भी इस साल सुर्खियों में छाए रहे। मिलिंद ने अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर बीच पर न्यूड दौड़ते हुए एक तस्वीर पोस्ट कर दी। इसके बाद से फैंस ने सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन को काफी ट्रोल किया। इतना ही नही उनके ऊपर एफआईआर भी दर्ज हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने सबसे पहले 2020 की शुरूआत में जेएनयू जाकर काफी हंगामा मचा दिया था। फिल्म छपाक को प्रमोट करने के लिए दीपिका जेएनयू उस वक्त पहुंची थी जब छात्र फीस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में फैंस ने दीपिका को काफी ट्रोल किया। इलके अलावा ड्रग केस में उनका नाम सामने आने के चलते भी दीपिका को फैंस ने काफी ट्रोल किया था।
विज्ञापन

6 of 11
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान

बॉलीवुड के छोटे नवाब वैसे तो हर विवाद से दूर ही रहते है, लेकिन इस साल उनके हैरान कर देने वाले बयानों के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया। सैफ फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने रावण की इंसानियत के बारे में अपने विचार रखे और कहा कि फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि रावण ने जो भी फैसले लिए वो क्यों लिए? इसके बाद सैफ को जबरदस्त ट्रोल किया गया।
विज्ञापन

7 of 11
कनिका कपूर - फोटो : अमर उजाला
कनिका कपूर

भारत में कोरोना वायरस के फैलने की जब शुरूआत हुई थी तो कनिका पहली ऐसी सेलेबिट्री थीं जो कोरोना से संक्रमित हुई थी। फैंस ने उनके ऊपर अपनी विदेश यात्रा की बात को छुपाने और इवेंट में शामिल होकर वायरस फैलाने का आरोप लगाया था। इसके चलते कनिका को फैंस ने जबरदस्त ट्रोल किया।
 

8 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : यूट्यूब
मुकेश खन्ना

टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना भी इस साल ट्रोलिंग का शिकार हुए। मुकेश खन्ना पिछले कुछ समय से हर मुद्दे पर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका एक और वीडियो सामने आया जिसमें वो ये कहते दिख रहे थे कि महिलाओं को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए और बाहरी काम नहीं करना चाहिए। उनके इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया।

9 of 11
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती

सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने इस साल दर्शकों की खूब नफरत झेली। उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताए जाने के साथ साथ उन पर सुशांत के पैसे हड़पने के भी आरोप लगे। इन सारी बातों को लेकर रिया को काफी ट्रोल किया गया।

10 of 11
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना रणौत

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अपनी हर बात बेबाकी से रखती हैं और फैंस को उनकी बातें काफी पसंद भी आती है। हालांकि इस साल कंगना को ट्रोलिंग का जबरदस्त शिकार होना पड़ा। कंगना ने सबसे पहले मुंबई की तुलना पीओके से करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। इसके चलते उनकी शिवसेना से जुबानी जंग हुई और फैंस ने कंगना को काफी ट्रोल किया। इसके अलावा किसान आंदोलन में दिलजीत संग उनके विवाद ने काफी सुर्खियां बटोंरीं और फैंस ने कंगना को ट्रोल भी किया।
विज्ञापन

11 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस साल ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। दरअसल प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो मास्क पहने नजर आ रही थीं। उन्होंने अपनी तस्वीर पर कैप्शन देते हुए लिखा था कि,'दिल्ली में प्रदूषण बहुत ज्यादा है। यहां शूट करना बहुत मुश्किल है, मुझसे तो सोचा भी नहीं जा रहा कि यहां लोग रहते कैसे हैं। हमारे पास तो मास्क और एयर प्यूरीफायर की सुविधा है। मैं बेघरों के लिए दुआ करती हैं'। जिसके बाद से फैंस उन्हें सिगरेट पीने और शादी में पटाखे जलाने के लिए जबरदस्त ट्रोल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें