फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: रिलीज से पहले विवादों में फंसी ये फिल्में, सलमान-अक्षय भी नहीं बच पाए

Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अक्सर कोई न कोई ऐसा विवाद खड़ा हो जाता है जो कलाकारों के साथ मेकर्स के लिए भी बड़ी मुसीबत बन जाता है। इस साल भी बॉलीवुड में ऐसे ही कुछ विवाद हुए। कुछ विवाद फिल्म रिलीज होने के बाद सामने आए तो कुछ शूटिंग के दौरान ही। साल 2019 के आखिर में चलिए हम आपको बॉलीवुड की उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं जो किसी न किसी विवाद में फंसी।
विज्ञापन

2 of 5
दबंग 3 - फोटो : Poster
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' आने वाले 20 दिसंबर को रिलीज होगी लेकिन उससे पहले ही फिल्म विवादों में आ गई है पिछले दिनों फिल्म का टाइटल ट्रैग 'हुड़ हुड़ दबंग' रिलीज हुआ था। इस गाने में सलमान के पीछे साधु-संत गिटार लिए नाचते-गाते नजर आए थे। इसको लेकर लोगों ने कहा कि इसमें साधु-संतों का अपमान हो रहा है और धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इस विवाद पर सलमान खान ने कहा, 'ऐसे विवाद तो आते जाते रहते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Bala film - फोटो : file photo
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' विवादों में घिरी रही। दरअसल दो नए फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की कहानी चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। निर्माताओं का कहना है कि 'बाला' की कहानी उनकी फिल्म 'द बिगनिंग टू गेट बॉल्ड' से चुराई गई है। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म का पूरा ट्रेलर और शुरुआती 20 मिनट उनकी फिल्म की कॉपी है। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को आदेश दिया कि वह 'बाला' की रिलीज से पहले मामले का समाधान निकाले। फिल्म सात नवंबर को रिलीज हुई थी।

4 of 5
Housefull 4 - फोटो : Social Media
'हाउसफुल 4' फिल्म शूटिंग के दौरान विवादों में फंस गई थी। इस फिल्म के अभिनेता नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया। तो वहीं साजिद खान पर भी यौन शोषण का आरोप कई अभिनेत्रियों ने लगाया। इन आरोपों के बाद मामला काफी बढ़ गया था जिसके बाद नाना पाटेकर और साजिद खान ने फिल्म छोड़ दी। साजिद की जगह इस फिल्म को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया था। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
why cheat india - फोटो : instagram
इमरान हाशमी की फिल्म 'व्हाय चीट इंडिया' भी विवादों में फंस गई थी। दिल्ली के लेखक दिनेश गौतम, अभिनेता इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 'व्हाय चीट इंडिया' की कहानी उनकी फिल्म 'मार्कशीट' से मिलती है जिसे मेकर्स ने नवंबर 2012 में इंडियन स्क्रिप्ट राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड किया हुआ था। यह फिल्म 18 जनवरी को रिलीज हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें