फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: विवादों भरा रहा बॉलीवुड का ये साल, विवेक ने ऐश्वर्या पर शेयर किया था मीम

Wed, 25 Dec 2019 02:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जायरा वसीम, विक्की कौशल, अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
साल 2019 यूं तो बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा। कई फिल्में आईं, कई स्टार्स ने डेब्यू किए। इसके अलावा ये साल बॉलीवुड में विवादों के नाम भी रहा। साल की शुरुआत से लेकर साल के अंत तक बॉलीवुड का गलियारा विवादों से भरा रहा। कभी कोई सितारा बयान देकर फंस गया, तो कभी किसी को मीम शेयर करने की वजह से माफी मांगनी पड़ी। ऐसे ही कुछ विवाद हम आपको बताएंगे जो साल 2019 में बॉलीवुड से जुड़े रहे।
विज्ञापन

2 of 6
Koffee with Karan - फोटो : instagram
'कॉफी विद करण' में पंड्या और केएल राहुल का बयान
साल का पहला सबसे बड़ा विवाद था निर्माता-निर्देशक करन जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के साथ। इस शो मे इंडियन क्रिकेट टीम के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल पहुंचे थे। दोनों ने शो में करण जौहर के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान करण ने महिलाओं से संबंधित सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा कि उनके एक से ज्यादा महिलाओं से संबंध हैं। जिसके बाद ये विवाद गहरा गया। विवाद इतना बढ़ा कि बीसीसीआई ने नोटिस जारी कर पंड्या और केअल राहुल को बैन कर दिया। जिसके बाद दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी कर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन

3 of 6
Vivek Oberoi - फोटो : social media
विवेक ऑबेरॉय ने की थी ऐश्वर्या पर टिप्पणी
लोकसभा चुनाव के दौरान विवेक ऑबेरॉय को एक टिप्पणी करना भारी पड़ गया था। दरअसल विवेक ने एग्जिट पोल पर एक मीम साझा किया थ। इस मीम में ऐश्वर्या राय को सलमान खान, विवेक ऑबेराय और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया गया था। इस पोस्ट के बाद विवेक को काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि ये मामला महिला आयोग तक भी पहुंच गया था। जिसके बाद विवेक ने माफी मांगी थी।

4 of 6
aamir khan on zaira waseem - फोटो : social media
जायरा वसीम ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री
बॉलीवुड में धाकड़ एट्री करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम। जिन्होंने अपनी शुरुआत ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' से की थी उन्होंने जून में फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। जायरा ने इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट जारी की थी। इस पोस्ट में लिखा गया था कि वे फिल्मों में काम करके खुश नहीं हैं, क्योंकि इससे उनके धार्मिक विश्वासों में दखलंदाजी हो रही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Karan Johar - फोटो : social media
करण जौहर की ड्रग्स पार्टी
इस साल जो मामला सबसे ज्यादा विवादों में रहा वो ती करण जौहर की पार्टी। जिसे करण जौहर की ड्रग्स पार्टी नाम दिया गया। दरअसल जुलाई-अगस्त के मध्य शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस वीडियो में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, अयान मुखर्जी, नताशा दलाल, रणबीर कपूर और मीरा कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज करण जौहर के यहां पार्टी करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के माध्यम से सिरसा ने आरोप लगाया कि ये सभी सेलेब्स करन जौहर के यहां ड्रग पार्टी कर रहे थे। इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस कमिश्नर के नाम एक पत्र लिखकर सभी सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की थी। हालांकि, करण और बाकी सेलेब्स ने सफाई देते हुए कहा था कि उनपर लगे ड्रग पार्टी के आरोप झूठे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
ट्वीट लाइक करने पर घिरे अक्षय
साल का अंत भी बॉलीवुड में विवाद को लेकर आया। हाल ही में देशभर में नागरिता संशोधन कानून को लेकर माहौल गरमाया हुआ था। इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार भी विवाद में फंस गए थे। दरअसल अक्षय कुमार से अनजाने में एक ट्वीट लाइक हो गया था, जिसमें दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मजाक उड़ाया गया था। जिसे लेकर यूजर्स ने अक्षय को काफी खरी खोटी सुनाई। इसके बाद अक्षय ने उस पोस्ट को अनलाइक किया और ट्वीट कर कहा, 'जामिया स्टूडेंट्स के ट्वीट पर गलती से लाइक हो गया था। जब मुझे अहसास हुआ तो मैंने तुरंत उसे अनलाइक कर दिया। क्योंकि मैं इस तरह के किसी कृत्य का समर्थन नहीं करता।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें