इस साल बॉलीवुड जगत में कई तरह के उठापटक देखने को मिले। बॉलीवुड सितारों की आकस्मिक मौत से लेकर कोरोना के मामलों, ट्विटर वॉर और मानहानि के केस तक कई सेलिब्रिटी चर्चा में रहे। हमने कई बार सेलिब्रिटीज के ट्वीट्स और पोस्ट को हेडलाइन बनते देखा है लेकिन इस साल उनके सोशल मीडिय पर बातचीत भी अलग स्तर पर पहुंच गई और विवाद पैदा करने लगी। आइए ऐसी ही कुछ कॉन्ट्रोवर्सी को देखते हैं, जिन्होंने इस साल तहलका मचा दिया।