फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा ने बर्थडे पार्टी में पत्नी के साथ जमकर किया डांस, कपिल शर्मा सहित पहुंचे ये सितारे

Tue, 22 Dec 2020 10:22 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा - फोटो : वीरल भयानी
गोविंदा ने 21 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वह 57 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने घर पर एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। पार्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं जिनमें गोविंदा अपनी पत्नी के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के साथ गोविंदा - फोटो : वीरल भयानी
गोविंदा अपनी ही फिल्मों हीरो नं 1 और कुली नं 1 के गानों पर डांस कर रहे हैं। ड्रांस फ्लोर पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बखूबी उनका साथ दे रही हैं। गोविंदा के जो सिग्नेचर स्टेप्स हैं वह भी उन्होंने किए। इस दौरान कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और शक्ति कपूर को देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा, कपिल शर्मा - फोटो : वीरल भयानी
गणेश आचार्य, गोविंदा के हिट गाने हुस्न है सुहाना की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। थोड़ी देर में गोविंदा भी आ जाते हैं और उनके साथ डांस करते हैं। गोविंदा के जन्मदिन पार्टी में कपिल शर्मा भी पहुंचे थे। दोनों साथ में कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए।

4 of 5
गोविंदा, गणेश आचार्य - फोटो : वीरल भयानी
बता दें कि गोविंदा के पिता अरुण कुमार आहूजा अपने दौर में एक मशहूर कलाकार थे। उन्होंने 30-40 फिल्मों में काम भी किया था। वहीं गोविंदा की मां निर्मला देवी शास्त्रीय गायिका थीं, जो फिल्मों में गाया करती थीं। एक फिल्म के निर्माण के दौरान गोविंदा के पिता को जबरदस्त घाटा हुआ और उन्हें अपना बंगला छोड़ मुंबई में विरार में आकर रहना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 1986 में गोविंदा की पहली फिल्म ‘इल्जाम’ रिलीज हुई और वे बड़े पर्दे पर छा गए। अपने करियर में गोविंदा ने करीब 165 फिल्मों में काम किया। 11 बार उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला। वह बेस्ट कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतने में कामयाब भी हुए। वहीं अपने करियर में चार बार उन्होंने जी सिने अवॉर्ड भी जीता। 

गौहर खान और जैद दरबार की प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें, पीले रंग की ड्रेस में रोमांटिक अंदाज में दिखे दोनों
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें