अभिनेता यशपाल शर्मा की फिल्म 'छिपकली' को लेकर जो विवाद शुरू हुआ, उसका हल अभी तक निकलता नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को लेकर सोमवार को मुंबई के कुर्ला कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन नहीं हुई। इस बारे में फिल्म के निर्माता स्वर्णदीप विश्वकर्मा ने कहा कहना है कि अभी तक उन्हें कोर्ट की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि उन्हें इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि फिल्म 'छिपकली' को लेकर कोर्ट में किसी भी तरह की याचिका दायर भी की गई है।