फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashoda: आने वाली है साउथ की हॉरर, साइंस-फिक्शन फिल्म, सामने आया सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' का फर्स्ट लुक

Thu, 05 May 2022 01:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यशोदा - फोटो : social media
हिंदी भाषी राज्यों में साउथ की फिल्मों का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि अब लोग, साउथ की हर एक फिल्म के लिए उतने ही एक्साइटेड रहते हैं जितने पहले कभी बॉलीवुड फिल्मों के लिए हुआ करते थे। इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए आज हम आपको एक और साउथ फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, पुष्पा: द राइज स्टारर सामंथा रुथ प्रभु अपने प्रशंसकों के लिए एक हॉरर और साइंस-फिक्शन फिल्म लाने जा रही हैं। फैंस के उत्साह को बढ़ाने के लिए 'यशोदा' नामक इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
फिल्म का फर्स्ट वीडियो आउट
साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु स्टारर 'यशोदा' की पहली झलक सामने आई गई है। फिल्म में अभिनेत्री ने 'यशोदा' नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है। गुरुवार को जारी हुए इस वीडियो में शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ उत्साहित करने वाले दृष्य मौजूद हैं। जितना हम वीडियो देख कर समझ पाए हैं, उस हिसाब से यह एक महिला केंद्रित फिल्म लग रही है, जिसमें हॉरर का तड़का देखने को मिल सकता है। निर्माताओं की मानें तो 'यशोदा' एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि सामंथा एक प्रेग्नेंट महिला हैं, जो एक ऐसी जगह पर हैं, जहां आसानी से पहुंचा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

3 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
सामंंथा ने दी जानकारी
सामंथा ने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मैं आप सभी के साथ हमारी फिल्म की पहली झलक पेश करने के लिए बहुत एक्साइटेड महसूस कर रही हूं।" बता दें कि फिल्म हरि शंकर और हरीश नारन द्वारा लिखित और निर्देशित है। 'यशोदा' में तमिल अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथ कुमार और मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन भी समंथा के साथ मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सामंथा की 'यशोदा' तेलुगू सहित हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 12 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'यशोदा' का निर्माण शिवलेंका कृष्ण प्रसाद ने अपनी श्रीदेवी मूवीज के तहत किया है। सामंथा को आखिरी बार तमिल-तेलुगू फिल्म 'कथुवाकुल्ला रेंदु काधल' में देखा गया था और वह बर्डे पर्दे पर इस फिल्म के साथ आ रही हैं। उनके पास इसके अलावा तेलुगू निर्देशक गुणशेखर के निर्देशन में बन रही एक और पैन इंडिया फिल्म है, जिसका नाम 'शाकुंतलम' है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें