फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख, अमिताभ के बाद एक और सेलिब्रिटी पर अवैध निर्माण का आरोप, BMC ने भेजा नोटिस

Sat, 17 Mar 2018 06:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान
मुंबई में आए दिन बीएमसी के निशाने पर कोई ना कोई सेलिब्रिटी आता रहता है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ भी बीएमसी को कड़ा कदम उठाना पड़ा था। इसके अलावा सेलिब्रिटी डांसर और कोरियोग्राफर शामक डावर के एक स्टूडियो पर भी अवैध निर्माण का आरोप लगा था। अब एक और सेलिब्रिटी को बीएमसी ने नोटिस भेजा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यशराज स्टूडियो
यशराज फिल्म्स के चेयरमैन और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर स्थित यशराज स्टूडियो को बीएमसी ने नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यशराज स्टूडियो पर अवैध निर्माण का आरोप है।
विज्ञापन

3 of 5
Aditya Chopra
आरोप है कि यशराज स्टूडियो में जो पार्किंग बनी है उसका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था और स्टूडियो के तय प्लान में भी बदलाव किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि स्टूडियो ने अवैध निर्माण करते हुए दीवारों को भी बढ़ाकर बनाया है। साथ ही बेसमेंट में बने पार्किंग की जगह का भी कमर्शियल उपयोग करने की बात कही गई है। इसी आधार पर स्टूडियो को नोटिस भेजा गया है।

4 of 5
आदित्य चोपड़ा
बीएमसी ने कहा कि, अगर स्टूडियो अवैध दीवार को खुद से नहीं तोड़ता है तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, इससे पहले कांजुरमार्ग में स्थित सिनेविस्टा स्टूडियो में आग लग गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद बीएमसी ने फैसला लिया कि वह मुंबई के सभी स्टूडियो की जांच करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा और यशराज फिल्म के प्रवक्ता ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस वक्त यशराज की आने वाली फिल्म 'हिचकी' है, जिसमें रानी मुखर्जी लीड किरदार में हैं। रानी ने एक टीचर का रोल किया है जो कि टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित होती हैं। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें