बीते दिनों बिग बॉस सीजन-11 का एक कपल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुआ। वजह बनी वो तस्वीर जिसमें पुनीश-बंदगी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा की हूबहू नकल करते नजर आई। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्रोल होने के बाद अब पुनीश शर्मा ने उटपटांग कमेंट करने वालों को जवाब दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
अपने ट्विटर हैंडल से पुनीश ने लिखा कि, 'मैं मिस्टर एंड मिसेज कोहली की बेहद इज्जत करता हूं। लोग ये सोच रहे हैं कि मैंने उनकी नकल की तो सुन लें हां मैंने ऐसा किया और फिर करूंगा क्योंकि मैं उन दोनों से प्यार करता हूं। उनकी केमिस्ट्री का कायल हूं। कृपा करके दोनों तस्वीरों की तुलना करना बंद कर दें। मैं सिर्फ उनका एक छोटा सा फैन हूं।'
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो विराट को किस करते हुए नजर आ रहीं थीं। ठीक वैसा ही पोज पुनीश और बंदगी ने भी बनाया और सेल्फी शेयर की। मालूम हो कि बंदगी कालरा अपनी बॉलीवुड फिल्म के शुरू होने का इंतजार कर रही हैं तो वहीं पुनीश शर्मा ने अब तक कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की ये किस करते हुए कोई पहली फोटो नहीं थी जो वायरल हो रही है, इससे पहले भी कई बार वो दोनो बिग बॉस के घर में कैमरे के सामने किस करते स्पॉट किए गए हैं।