द ग्रेट इंडियन फैमिली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य के करियर की बतौर निर्देशक चौथी फिल्म है। ‘धूम’ सीरीज से बतौर कथा, पटकथा और संवाद लेखक अपनी शुरुआत करने वाले विजय ने साल 2008 में फिल्म ‘टशन’ से निर्देशन की कमान संभाली थी। उनकी दूसरी ‘धूम 3’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। उनकी पिछली फिल्म अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ बनी पीरियड फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ है। और, अब वह लेकर आ रहे हैं फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, जिसका सीधा नाता इस ‘भजन कुमार से है।’