फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा को लेकर केजरीवाल पर अनुराग कश्यप का निशाना, कहा- 'आमित शाह ने खरीद लिया है या...'

Tue, 25 Feb 2020 06:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap, Arvind Kejriwal - फोटो : amar ujala
उत्तर-पूर्वी दिल्ली ने हुई हिंसा की राजनेताओं के अलावा फिल्मी सितारे भी काफी आलोचना कर रहे हैं। मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। दिल्ली में हुई इस हिंसा पर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना की है। उन्होंने केजरीवाल को आमित शाह द्वारा खरीदा और जमीर बेचा हुआ बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की आलोचना। ट्विटर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था न? अभी कहां हैं अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या आमित शाह ने खरीद लिया है आपको या खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो?'
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
कई सोशल मीडिया यूजर्स और अनुराग कश्यप के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अनुपाग कश्यप के अलावा अन्य फिल्मी सितारों ने भी दिल्ली में हुई हिंसा के आलोचना की है। बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी दिल्ली में हुई इस हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा पर निशाना साधा है। 
 

4 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस घटना के बारे में लिखा, 'दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें औसत दिल्लीवासियों को यह समझाया जा रहा है कि यह सब सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण हो रहा है और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस अपने 'आखिरी समाधान' पर पहुंचेगी'।' जावेद अख्तर का दिल्ली की हिंसा को लेकर किया गया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली इलाके  के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को महिलाओं ने नागरिकता कानून, एनपीआर, एनआरसी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन प्रदर्शनकारी फिर आ गए। रविवार 23 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में सीएए का समर्थन करने वाले लोग भी वहां आ गए। सीएए का विरोध करने वालों के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ उपद किस्म के कार्यकर्ता आक्रामक होने लगे। भाजपा के हारे विधानसभा प्रत्याशी कपिल मिश्रा भी घर से निकले। कपिल मिश्रा के भड़काऊ बयान ने आग में घी का काम किया। उन्होंने शहादरा के डीसीपी अमित शर्मा की मौजूदगी में ट्रंप की यात्रा के बाद सीएए विरोधियों को देख लेने की धमकी दी। तनाव बढ़ा, लेकिन पुलिस खामोश रही। सोमवार दोपहर सीएए और एनआरसी के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हो गई थी। घटना को देखते हुए राजधानी के 10 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा पर निर्देशक ने उड़ाया मजाक, कहा- 'एसएस राजामौली से निवेदन...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें