शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर ने इस फिल्म के जरिए चार साल बाद वापसी की थी। खुद रणबीर ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह से औंधे मुंह गिरेगी। सोशल मीडिया पर ज्यादा फैन्स ने इसे फ्लॉप फिल्म बताया है। एक ने लिखा- आरके गुड, राइटिंग फेल, डायरेक्शन गुड लेकिन फिल्म की कास्टिंग बेकार, एनिमेशन ठीक पर वीएफएक्स फेल। एक अन्य शख्स ने लिखा- पहली बार सुना की फिल्म रिलीज वाले दिन ही फ्लॉप हो गई। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि अब तो यशराज को 'टाइगर 3' और 'पठान' ही बचा सकता है।