सब कुछ ठीक रहा होता तो हिंदी सिनेमा के दर्शक गुरुवार को आमिर खान की नई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ देख रहे होते। आमिर खान ने अपनी फिल्म वैलेंटाइंस डे से जब हटाई थी तो इसकी रिलीज की तारीख बैसाखी ही तय की थी, लेकिन बैसाखी पर जैसे ही रॉकी भाई के ढोल ताशे फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लिए सजे, आमिर खान ने खुद ही मैदान छोड़ दिया। आमिर खान ने लेकिन बैसाखी के दिन अपने चाहने वालों का ध्यान रखा। अपने चाहने वालों को जरिये ही उन्होंने फिल्म का अपडेट जारी करवाया और लोगों को अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बारे में भी बताया। बताया गया कि आमिर खान अपनी पूरी हो चुकी इस फिल्म को लेकर हॉलीवुड जाने वाले हैं और वहां जाकर इसकी ओरीजनल फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ के सितारे टॉम हैंक्स को ये फिल्म दिखाने वाले हैं।