अमिताभ बच्चन, यश चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे कलाकारों को स्टार बनाने में यश चोपड़ा ने बड़ी भूमिका निभाई है। कभी-कभी, त्रिशूल, काला पत्थर, सिलसिला जैसी फिल्मों में उन्होंने अमिताभ बच्चन को काम करने का मौका दिया। वहीं, जब अमिताभ का करियर ढलान पर था और उनकी फिल्में चल नहीं रही थी तब यशराज ने अपने बैनर तले उन्हें मोहब्बतें में मौका दिया। इस फिल्म का निर्देशन उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया था। अमिताभ बच्चन के लिए यह फिल्म संजीवनी साबित हुई। बिग बी की तरह शाहरुख खान के करियर में भी यश चोपड़ा का बड़ा हाथ रहा है। दोनों ने साल 1993 में फिल्म डर में पहली बार काम किया। इस फिल्म में शाहरुख निगेटिव रोल निभाने के बाद भी रातों रात स्टार बन गए।
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कराई टीना और शालीन की सुलह, अभिनेत्री को लेकर एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा