फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल लाइफ में प्यार पाना चाहते हैं तो जरूर देखें यश चोपड़ा की ये 5 फिल्में

Fri, 27 Sep 2019 03:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dilwale dulhania le jayenge - फोटो : social media
रोमांस गुरु यश चोपड़ा ने लाखों लोगों को रील ही नहीं रियल लाइफ में भी प्यार करने के कई जबरदस्त गुण सिखाए हैं। शादीशुदा जिंदगी की कई बड़ी परेशानियों को कैसे बड़े प्यार और सूझबूझ के साथ आसानी से हल किया जा सकता है ये उनकी फिल्में देखकर बखूबी समझा जा सकता है। लोगों के दिल में प्यार की अलख जगाने वाले यश चोपड़ा का जन्मदिन 27 सितंबर को होता है। पर्दे पर उन्होंने प्यार को जुनून, पागलपन और कुर्बानी जैसे कई अलग-अलग रंगों में दर्शकों के सामने पेश किया। आइए जानते हैं उनकी बनाई हुई ऐसी पांच फिल्में जिन्होंने लोगों को प्यार करना सिखाया। 
विज्ञापन

2 of 6
waqt - फोटो : file photo
वक्त
वक्त सन् 1965 में प्रदर्शित तथा चोपड़ा बंधुओ द्वारा निर्मित व निर्देशित हिन्दी फिल्म थी। जिसमें उस दौर के प्रमुख अभिनेता सुनील दत्त , राज कुमार, साधना, बलराज साहनी, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर और रहमान ने अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

3 of 6
दाग - फोटो : file photo
दाग
फिल्म के निर्देशक-निर्माता यश चोपड़ा की यह फिल्म सन् 1973 में रिलीज की गई। इस फिल्म में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ राजेश खन्ना, राखी गुलजार, प्रेम चोपड़ा और मदन पुरी ने अहम भूमिका निभाई।   

4 of 6
दीवार - फोटो : file photo
दीवार 
दीवार 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यश चोपड़ा निर्मित दीवार हिन्दी सिनेमा की सबसे सफलतम फिल्मों में से है, जिसने अमिताभ को "एंग्री यंग मैन" के खिताब में स्थापित कर दिया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता शशि कपूर मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

5 of 6
कभी कभी - फोटो : file photo
कभी कभी
यश चोपड़ा निर्मित फिल्म कभी-कभी साल 1976 में रिलीज हुई थी।  इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, ऋषि कपूर, वहीदा रहमान और राखी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dilwale Dulhania Le Jayenge - फोटो : file photo
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 
यश राज की ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे साल 1995 नमें आई थी। ये साल की सुपरहिट फिल्म रही थी। 

पढ़ें: ये सात अभिनेता निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार, एक फिल्म तो जीत चुकी है दो नेशनल अवॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें