Ranveer Singh
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिनेमा में हीरो के साथ होने का मजा
रणवीर सिंह ने भी अपने इस वीडियो में इन्हीं जगहों की झलक दिखाने की कोशिश की है। सिनेमा में अनुभव का अगला पड़ाव ऐसे स्थान होने वाले हैं जहां फिल्म आपको सिर्फ एक स्थिर सीट पर बैठकर नहीं देखनी है। जैसे हवाई जहाज के पायलट की ट्रेनिंग के लिए सिमुलेशन केबिन होती है, वैसी ही सीटें इन खास किस्म के सिनेमाघरों में बनाई जा रही है। इसमें होता ये है कि दर्शक फिल्म के हीरो के साथ साथ भागता है, ऊंची ऊंची इमारतों से छलांग लगाता है और विलेन के ठीक सामने पहुंचकर उससे दो दो हाथ करने के से अनुभव हासिल करता है।