दुनियाभर में कल का दिन वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया गया। इस खास मौके पर आम से लेकर खास सभी ने अपने चाहने वालों के साथ प्यार भरा समय व्यतीत किया। ऐसे में स्टार कपल शाहिद कपूर और मीरा कपूर भी इस दिन को साथ में सेलिब्रेट करते नजर आए। शाहिद और मीरा इंडस्ट्री के रोमांटिक कपल में शामिल हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक- दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने वेलेंटाइन डे के अगले दिन अपने पति को अनोखे अंदाज में इस खास दिन को समर्पित किया है।
मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक प्यारा नोट अपने पति अभिनेता शाहिद कपूर के लिए लिखा है। अपने इस पोस्ट में एक्टर में की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आई लव यू। एक हैंडसम पति के लिए लास्ट बाइट। भोजन के लिए मेरे प्यार ने मुझे मेरे जीवन का प्यार दिया, ऐसा आप सोचते हैं?" इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में लिखा, मैं इतनी भाग्यशाली कैसे हो सकती हूं।