फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yami Gautam: क्यों बॉलीवुड छोड़ना चाहती थीं यामी गौतम? बोलीं, 'माता-पिता ने बहुत साथ दिया'; अब जीता यह खिताब

Fri, 31 Jul 2026 10:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yami Gautam Career: यामी गौतम ने अपने करियर के सबसे बुरे दौर के बारे में बात की है। उनका कहना है कि उन्होंने एकदम अलग जिंदगी शुरू करने के बारे में सोचा था।
विज्ञापन
1 of 5
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बताया है कि एक समय ऐसा आया था, जब वह बॉलीवुड छोड़ने ही वाली थीं। यामी ने माना कि 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'बाला' फिल्मों ने उनके करियर की दिशा बदल दी। 'विकी डोनर' (2012) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री ने बताया कि बेहतर मौकों के इंतजार में ऐसे रोल भी स्वीकार करने पड़ते थे जो पसंद नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 5
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम-@yamigautam
हिमाचल जाना चाहती थीं यामी
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी बॉलीवुड छोड़ने के बारे में सोचा था? इस पर यामी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा 'हां। असल में, 'उरी' और 'बाला' से ठीक पहले, मैंने इंडस्ट्री को पूरी तरह छोड़ने का मन बना लिया था। मैंने सोचा था कि मैं हिमाचल लौट जाऊंगी। वहां हमारी खेती की जमीन है। मैंने एक बिल्कुल अलग जिंदगी शुरू करने के बारे में सोचा था। मेरे माता-पिता ने मेरा बहुत साथ दिया। उन्होंने बस इतना कहा, 'घर आ जाओ'।'

'द टर्मिनेटर' फेम अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने जन्मदिन पर दिया ऑफर, कहा- फिटनेस के लिए नुकसान उठाने को तैयार हूं

विज्ञापन

3 of 5
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने सीखी एक चीज
37 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें उनके करियर का एक बहुत जरूरी सबक सिखाया। वह यह कि अपने फैसलों पर डर को हावी न होने देना।

यामी ने की शादी
'उरी' ने न सिर्फ यामी गौतम के करियर को आगे बढ़ाया, बल्कि उन्हें डायरेक्टर आदित्य धर के करीब भी लाया, जिनसे वह फिल्म के सेट पर मिली थीं। बाद में दोनों ने 2021 में शादी कर ली और 2024 में उनके घर पहले बच्चे, एक बेटे 'वेदविद' का जन्म हुआ।

4 of 5
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी ने की ये मशहूर फिल्में
इतने वर्षों में यामी ने कई तरह की फिल्में की हैं, जिनमें 'दसवीं', 'चोर निकल के भागा', 'ओएमजी 2', 'हक' और 'आर्टिकल 370' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी को मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड
हाल ही में उन्हें 'आर्टिकल 370' में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। यह फिल्म भारतीय संविधान के आर्टिकल 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का स्पेशल स्टेटस खत्म किए जाने की 2019 की घटना पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें