फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOST: फीमेल लीड वाली फिल्मों की थियेटर रिलीज हुई मुश्किल, रश्मिका, तापसी के बाद अब यामी भी सीधे ओटीटी पर

Mon, 28 Nov 2022 04:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
लॉस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड के समय थिएटर बंद रहने के वजह से बहुत सारी फिल्में सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुईं। लेकिन जब थिएटर खुला और थिएटर में फिल्में रिलीज होनी शुरू हुईं तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए अब फिल्म के निर्माता ओटीटी पर ही अपनी फिल्मों को रिलीज करने में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में अब यामी गौतम की भी फिल्म 'लॉस्ट' थिएटर में रिलीज ना होकर सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

2 of 8
यामी गौतम - फोटो : insta
यामी गौतम 
अनिरुद्ध रॉय के निर्देशन में बनी सच्ची घटनाओं से प्रेरित यानी गौतम की फिल्म 'लॉस्ट' थिएटर में रिलीज ना होकर सीधे ओटीटी प्लेटफार्म जी फाइव पर रिलीज हो रही है। ऐसा नहीं है कि यामी गौतम की ही यह पहली फिल्म है जो थिएटर में रिलीज ना होकर ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इस कड़ी में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की फिल्में शामिल हैं, जो थियेटर में रिलीज ना होकर सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई है, आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में... 
विज्ञापन

3 of 8
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन 
विद्या बालन की 'शेरनी' थिएटर में ना रिलीज होकर सीधे ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम का रिलीज हुई। इस फिल्म में विद्या बालन ने एक जुझारू और अपने काम को लेकर संजीदा फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'जलसा' भी अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विद्या बालन ने एक तेज तर्रार एंकर का किरदार निभाया था।

4 of 8
गुड लक जेरी - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर 
जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' तमिल फिल्म ‘कोलामावू कोकिला’ की रीमेक है। यह फिल्म भी थिएटर में ना रिलीज होकर ओटीटी प्लेटफार्म डिजनी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण आनंद एल रॉय ने और निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने गुप्ता ने किया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के काम को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
ब्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी पन्नू 
थियेटर में रिलीज ना होकर तापसी पन्नू की फिल्म पिछले साल 'हसीन दिलरूबा' नेटफ्लिक्स, और 'रश्मि रॉकेट जी फाइव पर रिलीज हुई थी। उनकी इस साल थिएटर में रिलीज फिल्म 'दोबारा' और 'शाबास मिट्ठू' भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। ऐसे में अब तापसी पन्नू ने अपनी हिंदी फिल्म 'ब्लर' थिएटर में रिलीज ना होकर सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म 'ब्लर' का मोशन पोस्टर शेयर करते हुआ लिखा है कि उनकी फिल्म 'ब्लर' 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जीफाइव पर रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण खुद तापसी पन्नू ने किया है।
विज्ञापन

6 of 8
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना 
रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'गुड बाय' के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। 7 अक्तूबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही। फिल्म को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और 'पुष्पा -द राइज' से पैन इंडिया स्टार बनी रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता फिल्म को सफल नहीं बना पाई। अब थियेटर में जो कमी रह गई थी उसे ओटीटी पर रिलीज करके पूरी की जानी है। अब यह फिल्म 2 दिसंबर को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
बबली बाउंसर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमन्ना भाटिया 
मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी तमन्ना भाटिया की फिल्म 'बबली बाउंसर' भी थिएटर में ना रिलीज होकर सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफार्म पर 23 सितम्बर को रिलीज हुई। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया ने बबली बाउंसर का किरदार निभाया है। बबली एक ऐसी लड़की की कहानी है जो शादी से पहले आत्मनिर्भर होना चाहती है। दिल्ली जाकर अपना करियर बनाना चाहती है, यही वजह है कि घर आए रिश्ते को ठुकरा देती है। इसी बीच उसके अखाड़े में आने वाला एक लड़का उसे अपने क्लब में बाउंसर की जॉब ऑफर करता है।
विज्ञापन

8 of 8
मोनिका ओ माय डार्लिंग - फोटो : सोशल मीडिया
राधिका आप्टे 
राधिका आप्टे की फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म में राधिका आप्टे के अलावा राज कुमार राव और हुमा कुरैशी की मुख्य भूमिका है। वासन बाला द्वारा निर्देशित यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इससे पहले राधिका आप्टे की 'रात अकेली', 'फोरेंसिक', 'लस्ट स्टोरी; जैसी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें