फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंप वॉक के दौरान गिरते-गिरते बचीं विक्की कौशल की ये हीरोइन, वीडियो हो रहा खूब वायरल

Thu, 31 Jan 2019 03:20 PM IST
sapna singla एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yami gautam - फोटो : amar ujala
यामी गौतम (Yami Gautam) इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। उरी अभी तक 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म में यामी गौतम के साथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में यामी गौतम फैशन वीक में रैंप वॉक करती दिखीं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
yami gautam - फोटो : amar ujala
हर साल दो बार होने वाले लक्मे फैशन वीक में कई नए और पुराने डिजाइनर्स अपने बनाए कपड़ों के कलेक्शन पेश करते हैं और हर साल इस इवेंट में कोई ना कोई बड़ा सितारा भी जरूर नजर आता है। इस बार के फैशन वीक के वूमेंस कैटेगरी शो स्टॉपर रहीं यामी गौतम और मेंस की कैटेगरी में नजर आए गुरमीत चौधरी। 
विज्ञापन

3 of 5
yami gautam - फोटो : amar ujala
इस दौरान यामी गौतम के साथ हादसा हो गया। दरअसल, वो लड़खड़ा गईं और गिरते-गिरते बचीं। यामी ने लॉन्ग गाउन और बूट्स पहन रखे थे जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया हालांकि यामी गौतम ने खुद को संभाल लिया और पूरे कॉन्फिडेंट के साथ वॉक करने लगीं। 

4 of 5
yami gautam - फोटो : amar ujala
यामी गौतम ने जिस तरह खुद को संभाला सभी उनकी तारीफें कर रहे हैं। इंटरनेट पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान ऑडियंस में बैठे लोगों ने यामी का सपोर्ट किया और चीयर करने लगे। शो में मियांग चेंग और निखिल चिनप्पा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vicky Kaushal, Yami Gautam - फोटो : amar ujala
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म की बात करें तो विक्की कौशल (Vicky Kaushal), यामी गौतम (Yami Gautam), मोहित रैना (Mohit Raina), परेश रावल (Paresh Rawal) और कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई। 25 करोड़ के बजट में बनी उरी फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। सितंबर 2016 को आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें