फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने 'मुन्ना भाई 3' में काम करने के लिए रखी ऐसी शर्त, संजय दत्त के लिए मानना नामुमकिन

Thu, 31 Jan 2019 02:32 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : social media
राजकुमार हिरानी ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'मुन्नाभाई 3' की घोषणा कर दी है । फिल्म में सर्किट का किरदार निभाने वाले अरशद वारसी ने खुद इसकी जानकरी दी थी । इसकी तीसरी सीरीज में अरशद वारसी और संजय दत्त को कास्ट किया जाना कंफर्म है । कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा फिल्म में सोनम कपूर को कास्ट करना चाहते हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
इस पर खुद सोनम कपूर का बयान भी आ गया है । सोनम कपूर इन दिनों फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे ही एक प्रमोशनल ईवेंट में सोनम कपूर से 'मुन्ना भाई 3' के बारे में पूछा गया । 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
इंटरव्यू के दौरान सोमन कपूर ने कहा- 'मीडिया में चल रही खबर पूरी तरह से बकवास है।' वो आगे कहती हैं, 'मैं मुन्नाभाई 3 में काम करना जरूर पसंद करूंगी लेकिन एक शर्त है। मुन्नाभाई के बजाय अगर फिल्म का नाम 'मुन्नी बहन' होगा तो।'

4 of 5
Munna Bhai MBBS
बता दें कि सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' 1 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनम के साथ अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव भी नजर आएंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor bride avatar
पहली बार सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं । वहीं सोनम और राजकुमार की साथ में ये पहली फिल्म है। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को लेकर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी उत्साहित है और जमकर इसका प्रमोशन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें