फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी टीवी की दुनिया पर राज किया करती थीं ये हसीनाएं, फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री

Wed, 03 Feb 2021 05:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने पहले टेलीवीजन की दुनिया में अपना नाम कमाया है। अब ये हसीनाएं बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकी हैं। इनमें से कई ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में भी खास मुकाम हासिल किया है।

 


 
विज्ञापन

2 of 6
हिना खान - फोटो : instagram
हिना खान 
हिना खान ने स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से डेब्यू किया था। इन दिनों वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। हालांकि  हिना ने बॉलीवुड डेब्यू के बाद भी कुछ टीवी शो में काम किया था, लेकिन इन दिनों वह फिल्मों पर ही फोकस करना चाहती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे 
अंकिता लोखंडे ने जी टीवी के खास सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपना डेब्यू किया था। इस सीरियल ने अंकिता घर-घर में पहचान बना ली थी। इसके बाद अंकिता ने ही फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। इन दिनों अंकिता अपने फिल्मी करियर पर फोकस कर रही है।

4 of 6
प्राची देसाई
प्राची देसाई 
यह छोटे पर्दे के सुपरहिट सीरियल 'कसम से' की मुख्य अभिनेत्री थीं। प्राची देसाई ने इस शो से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और देखते ही देखते टीवी की चर्चित अभिनेत्री बन गईं, लेकिन प्राची देसाई ने खुद को टीवी तक सीमित नहीं रखा और फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। प्राची ने साल 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन टीवी जितनी प्रसिद्धी हासिल नहीं कर पाईं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
यामी गौतम - फोटो : social media
यामी गौतम
यामी गौतम ने सीरियल 'चांद के पार चलो' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद यामी ने काबिल, बाला, विक्की डोनर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक सहित कुछ और फिल्मों में काम किया है। लेकिन यामी फिर भी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में खुद को खड़ा नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राधिका मदान
राधिका मदन
राधिका ने 'मेरी आशिकी तुमसे ही’ सीरियल में इशानी के रोल से टेलीविजन पर  डेब्यू किया था । राधिका मदान ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब राधिका आगे भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ही हाथ में लेना चाहती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें